खुलासा :PMAY के तहत सतना जिले में 75 घर गायब पाए गए

Updated on 07-11-2022 04:52 PM
 एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, मध्य प्रदेश में प्रधानमंत्री आवास योजना में गड़बड़ी सामने आई है.  रिपोर्ट बताती है कि राज्य के सतना जिले में इस योजना के तहत बने कम से कम 75 घर गायब पाए गए हैं.

रिपोर्ट के मुताबिक, योजना के तहत मृतकों के नाम पर भी घर स्वीकृत कर दिए गए. वहीं, कई गरीबों को मकान नहीं मिला लेकिन उनके खाते में पैसे डाले गए और बाद में निकाल भी लिए गए.

गौरतलब है कि कुछ दिनों पहले ही धनतेरस के दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक कार्यक्रम में राज्य के साढ़े चार लाख गरीबों को पीएम आवास सौंपे थे. कार्यक्रम एक वर्चुअल ‘गृह प्रवेश’ समारोह था, जिसकी अध्यक्षता प्रधानमंत्री मोदी और मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने की थी.

जब  योजना के तहत बने आवासों की पड़ताल के लिए सतना जिले के रहिकवारा गांव पहुंचा तो पाया कि 2015 से यहां बनाए गए 600 घरों में से कई मकान मृतकों को आवंटित कर दिए गए. वहीं, योजना के जीवित लाभार्थियों की बात करें तो कुछ से बात करने पर पता चला कि उन्हें कुछ मिला ही नहीं.

सतना जिले में करीब 698 पंचायतें हैं. रहिकवारा में उनमें से एक का दौरा किया, जहां स्थानीय लोगों ने प्रशासनिक अधिकारियों की एक जनसुनवाई में अनियमितताओं के बारे में शिकायत की.

ऐसा ही एक चौंकाने वाला मामला लालमन चौधरी का था, जिनकी मौत 2016 में हो गई थी. लेकिन, फिर भी 2021-22 के बीच उनके खाते में पैसा डाला दिया गया. उसकी पत्नी ठीक से सुन नहीं सकती, उनका बेटा विशेष रूप से सक्षम है और बहू बोल नहीं सकती.

लालमन के बेटे शिवकुमार चौधरी ने बताया, ‘हमारे खाते में कोई पैसा नहीं आया है. जब हमने यह कागज देखे, तो हमें इस बारे में पता लगा. इसके बाद हमने पंचायत सचिव को बताया. उन्होंने कहा, ‘मैं कहीं से ‘जुगाड़’ से इंतजाम कर दूंगा.’

सुंदी बाई की कहानी भी कुछ ऐसी ही है. उन्हें शौचालय और अन्य योजनाओं के तहत राशन के अलावा एक घर भी मिला, लेकिन केवल कागज पर. वह अभी भी एक झोपड़ी में रहती हैं. उन्होंने हाथ जोड़कर  संवाददाता से कहा, ‘बेटा, मुझे घर दिलवा दो, मेरा सब लूट लिया. पैसा दिलवाने में मेरी मदद करो. मुझे राशन भी नहीं मिलता. मेरे पति की मौत हो चुकी है.’

इसी तरह मुन्नी बाई गुप्ता को केवल सरकारी कागज में मकान की स्वीकृति मिली, लेकिन न मकान मिला और न पैसा.

रिपोर्ट के मुताबिक राज्य सरकार का कहना है कि इन अनियमितताओं की जांच करने के लिए तीन टीमों का गठन किया गया है, लेकिन शासन-प्रशासन की ओर से कोई भी इस संबंध में बात करने के लिए तैयार नहीं है. सतना कलेक्टर अनुराग वर्मा और ग्रामीण विकास मंत्री महेंद्र सिसोदिया से संपर्क करने के बाद भी बात नहीं हो सकी.

बाद में, मीडिया से बात करते हुए उन्होंने 7 सेकेंड के स्पष्टीकरण में कहा कि मामले की जांच कर रहे हैं, दोषियों पर कार्रवाई की जाएगी.

बात सिर्फ पीएम आवास योजना तक सीमित नहीं है, रिपोर्ट रहिकवारा ग्राम पंचायत में शौचालय घोटाले की भी बात करती है, जिसके मुताबिक रहिकवारा में 1,200 से अधिक शौचालयों को मंजूदी दी गई थी लेकिन लालमन चौधरी के परिवार जैसे कई ग्रामीणों का कहना है कि उन्हें कभी कोई शौचालय नहीं मिला और अभी भी खुले में शौच जाते हैं.

मामला सामने पर प्रशासन ने जांच के बाद पूर्व सरपंच बलवेंद्र सिंह, जो सतना भाजपा के पूर्व अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह के भाई हैं और दो कनिष्ठ अधिकारियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है.

एफआईआर में पंचायत समन्वयक राजेश्वर कुजूर और ग्राम रोजगार सहायक ब्रजकिशोर कुशवाहा का भी नाम है. पंचायत समन्वयक को निलंबित कर दिया गया है और ग्राम रोजगार सहायक को बर्खास्त कर दिया गया है.


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 August 2026
इंदौर की डिजाइन एजेंसी द कॉन्टेक्स्ट रूम, ने हाल ही में दुबई में आयोजित द मार्केटिंग सोसाइटी जीसीसी अवार्ड्स 2026 में मैगी स्पाइसी कैंपेन के लिए पहला स्थान हासिल किया है। 15…
 12 August 2026
इंदौर। 15 अगस्त सिर्फ कैलेंडर की एक तारीख नहीं, बल्कि देश के इतिहास, आजादी और उससे जुड़ी भावनाओं को याद करने का दिन है। इस दिन शहर में कहीं तिरंगा…
 08 August 2026
इंदौर: इस रक्षाबंधन पर 5 से 15 वर्ष के बच्चों द्वारा बच्चों और परिवारों के लिए एक अनोखा उत्सव आयोजित किया जा रहा है। राखी किड्स बाज़ार रविवार 09 अगस्त…
 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
Advt.