शासकीय होम्योपैथिक चिकित्सा महाविद्यालय में योग से रोग उपचार पंजीयन शुरू

Updated on 23-05-2022 07:02 PM

भोपाल के शासकीय होम्योपैथिक चिकित्सा महाविद्यालय में योग से रोग उपचार के लिये नवीन पंजीयन शुरू हो गये हैं। सामान्य योग प्रशिक्षण के अलावा रोग विशेष के लिये बैच भी संचालित किये जायेंगे।

इनमें उच्च रक्तचाप, मधुमेह, माँसपेशियों में दर्द, जोड़ों में दर्द, त्वचा रोग और साँस से संबंधी रोग, मानसिक तनाव, थॉयराइड और पॉलीसिस्टिक ओवेरियन रोग के लिये अलग-अलग बैच लगाये जायेंगे। पंजीयन पहले आओ पहले पाओ के आधार पर होगा। पंजीयन के लिये मोबाइल नम्बर 7869523716 पर सम्पर्क किया जा सकता है। प्रशिक्षण शिविरों में शामिल होने के लिये शासन ने निर्धारित शुल्क भी तय किया है।

त्वचा रोगों के उपचार के लिये विशेष इकाई

त्वचा में होने वाले रोगों के उपचार के लिये भी शासकीय होम्योपैथी मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में विशेष इकाई स्थापित की गई है। वर्तमान में त्वचा रोग में सोरायसिस प्रमुख है। कई चिकित्सा पद्धतियों में यह धारणा है कि यह रोग असाध्य है और यह जीवन-पर्यन्त रहता है। सोरायसिस में त्वचा पर एक सफेद परत जम जाती है और सूखी रूसी जैसी झड़ती है। सामान्यत: त्वचा के ऊपर, जोड़ों पर और बालों वाले हिस्से में अधिक देखने को मिलती है। शासकीय होम्योपैथी चिकित्सा महाविद्यालय में सोरायसिस त्वचा रोग की विशेष इकाई अब प्रतिदिन प्रात: 10 से शाम 4 बजे तक संचालित हो रही है। पंजीयन के लिये मोबाइल नम्बर 9630667239 पर सम्पर्क किया जा सकता है। इकाई में उपचार के पहले अग्रिम पंजीयन होना आवश्यक है। आयुष विभाग के अंतर्गत शासकीय होम्योपैथी मेडिकल कॉलेज आयुष कैम्पस कलियासोत डेम, एमएसिटी हिल्स पर स्थित है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 August 2026
इंदौर की डिजाइन एजेंसी द कॉन्टेक्स्ट रूम, ने हाल ही में दुबई में आयोजित द मार्केटिंग सोसाइटी जीसीसी अवार्ड्स 2026 में मैगी स्पाइसी कैंपेन के लिए पहला स्थान हासिल किया है। 15…
 12 August 2026
इंदौर। 15 अगस्त सिर्फ कैलेंडर की एक तारीख नहीं, बल्कि देश के इतिहास, आजादी और उससे जुड़ी भावनाओं को याद करने का दिन है। इस दिन शहर में कहीं तिरंगा…
 08 August 2026
इंदौर: इस रक्षाबंधन पर 5 से 15 वर्ष के बच्चों द्वारा बच्चों और परिवारों के लिए एक अनोखा उत्सव आयोजित किया जा रहा है। राखी किड्स बाज़ार रविवार 09 अगस्त…
 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
Advt.