सेना के जवान और टीटीई के बीच विवाद, मारपीट

Updated on 01-05-2022 06:31 PM

भोपाल बीती रात पवन एक्सप्रेस में सेना के जवान और रेलवे के टीटीई के बीच टिकट की जांच को लेकर विवाद हो गया। सेना के जवान पर आरोप है कि उन्होंने अभद्रता करते हुए टीटीई के साथ हाथापाई भी की। प्राप्त जानकारी के अनुसार, शनिवार रात मुम्बई से जयनगर जाने वाली 11061 पवन एक्सप्रेस में आन डयूटी टीटीई अरुण मिश्रा एवं भारतीय सेना के एक जवान के बीच विवाद हो गया।

टीसी का आरोप है कि टिकट का पूछने पर जवान ने पहले अभद्रता की, इसके बाद उसके साथ चलती ट्रेन में मारपीट की गई। घटना खंडवा से नेपानगर स्टेशन के बीच की बताई जा रही है। इस घटना का वीडियो इंटरनेट मीडिया पर वायरल हो रहा है। घटना के दौरान टीसी अरुण कुमार अपने मोबाइल से वीडियो बना रहे थे, वहीं जवान सादे कपड़ों में था। वीडियो से पता चल रहा है कि टीटीई जवान को तमीज से बात करने को बोल रहे हैं। इस बात पर आर्मी जवान ने कहा कि सर हम देश की रक्षा कर रहे हैं, हमें तमीज आती है।

तभी अचानक जवान कहता है कि सर मुझे गुस्सा मत दिलाइये और उनके बीच मारपीट शुरू हो जाती है। पवन एक्सप्रेस में सेना के जवान और टीटीई के बीच हाथापाई हो गई। खंडवा स्टेशन पर जवान को ट्रेन से उतारा गया। भुसावल मंडल के टीटीई अरुण मिश्रा ने बताया कि उन्हें स्लीपर कोच में अन्य यात्रियों के बैठने की शिकायत मिली थी। इसी की जांच करने वे वहां गए थे।

वापसी में जब बी 2 कोच में उन्होंने रास्ते मे खड़े जवान से टिकट के बारे पूछा तो वह अभद्रता करने लगा। शिकायत मिलने पर जीआरपी खण्डवा ने ट्रेन अटेंड कर जवान को उतार लिया। इटारसी में करीब 11:45 बजे ट्रेन आने पर टीटीई अरुण कुमार अपने साथियों के साथ जीआरपी थाने पहुंचे और शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने उनका मेडिकल कराया है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 August 2026
इंदौर की डिजाइन एजेंसी द कॉन्टेक्स्ट रूम, ने हाल ही में दुबई में आयोजित द मार्केटिंग सोसाइटी जीसीसी अवार्ड्स 2026 में मैगी स्पाइसी कैंपेन के लिए पहला स्थान हासिल किया है। 15…
 12 August 2026
इंदौर। 15 अगस्त सिर्फ कैलेंडर की एक तारीख नहीं, बल्कि देश के इतिहास, आजादी और उससे जुड़ी भावनाओं को याद करने का दिन है। इस दिन शहर में कहीं तिरंगा…
 08 August 2026
इंदौर: इस रक्षाबंधन पर 5 से 15 वर्ष के बच्चों द्वारा बच्चों और परिवारों के लिए एक अनोखा उत्सव आयोजित किया जा रहा है। राखी किड्स बाज़ार रविवार 09 अगस्त…
 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
Advt.