प्रशासनिक कोताही से डिस्ट्रिक्ट मिनरल फंड पड़ा बेकार

Updated on 28-04-2022 11:45 PM

भोपाल प्रदेश में ऐसे क्षेत्र जहां खनन होता है वहां के लिए डिस्ट्रिक्ट मिनरल फाउंडेशन ट्रस्ट बनाया गया है। इसमें डिस्ट्रिक्ट मिनरल फंड जमा होता है जो स्थानीय विकास कार्यों पर खर्च किया जाता है।

लेकिन कई जिलों में इस फंड का सही उपयोग नहीं हो पा रहा है। इस कारण खनिज संपदा वाले क्षेत्रों में विकास कार्य प्रभावित हो रहा है।

खनिज संपदा मामले में जबलपुर का प्रदेश में अहम स्थान है। हर साल के खजाने में करोड़ों का खनिज राजस्व आता है। स्थानीय विकास कार्यों पर खर्च के प्रावधान के बावजूद राशि के इस्तेमाल में प्रशासनिक कोताही बरती गई।

लिहाजा स्वीकृत कार्यों में भी ज्यादातर पर धेला खर्च नहीं किया गया। स्कूल भवन, खेल परिसर, अस्पतालों में उपकरण और इलाज की व्यवस्था जैसे गिने-चुने काम कराए गए। उन पर भी 50 फीसदी से अधिक उपयोग नहीं किया जा सका।

फंड का उपयोग नहीं

बता दें, जिले में प्रमुख रूप से लौह अयस्क, बॉक्साइट, सिलिका सैंड, मुरम, संगमरमर, गिट्टी-पत्थर, चीनी मिट्टी, सीसा, भूरा पत्थर, डोलोमाइट आदि मुख्य और गौण खनिज पाए जाते हैं। इनसे बड़ी मात्रा में राजस्व मिलता है।

बीते 3 दिन से खनिज मद में लगभग 51 करोड़ों रुपए जमा स्थानीय विधायकों और विभागों की ओर से 98 कार्यों का प्रस्ताव मिला लेकिन इनके लिए अब तक 28 करोड़ रुपए ही स्वीकृत किए गए। इनमें से बरगी में 30 स्तरों के चिकित्सालय के उन्नयन पर 3 करोड़ 31 लाख रुपए खर्च किए जाने थे।

अब तक ढाई करोड़ के काम भी नहीं हुए। बाई का बगीचा में नए स्कूल भवन के लिए स्वीकृत पौने तीन करोड़ में सवा करोड़ का ही इस्तेमाल किया गया। इसी मदद से जैविक खेती के लिए किसानों को प्रशिक्षण और जैविक सामग्री उपलब्ध कराने के लिए करीब एक करोड़ रुपए का प्रावधान था।

 इसी तरह के कई प्रस्ताव हैं जो कागजों से बाहर नहीं आए। हालांकि जबलपुर कलेक्टर डॉ इलैयाराजा टी का कहना है कि जिले में फंड के उपयोग और स्वीकृत कार्यों की प्रगति को लेकर नियमित समीक्षा की जा रही है। आजीविका मिशन अन्य जनहित के नए कार्य भी हाथ में लिए जा रहे हैं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 August 2026
इंदौर की डिजाइन एजेंसी द कॉन्टेक्स्ट रूम, ने हाल ही में दुबई में आयोजित द मार्केटिंग सोसाइटी जीसीसी अवार्ड्स 2026 में मैगी स्पाइसी कैंपेन के लिए पहला स्थान हासिल किया है। 15…
 12 August 2026
इंदौर। 15 अगस्त सिर्फ कैलेंडर की एक तारीख नहीं, बल्कि देश के इतिहास, आजादी और उससे जुड़ी भावनाओं को याद करने का दिन है। इस दिन शहर में कहीं तिरंगा…
 08 August 2026
इंदौर: इस रक्षाबंधन पर 5 से 15 वर्ष के बच्चों द्वारा बच्चों और परिवारों के लिए एक अनोखा उत्सव आयोजित किया जा रहा है। राखी किड्स बाज़ार रविवार 09 अगस्त…
 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
Advt.