भोपाल। नवनिर्वाचित महापौर मालती राय से भाजपा महिला मोर्चा की अध्यक्ष वंदना जाचक के नेतृत्व में जिला पदाधिकारियों ने सौजन्य मुलाकात की। इस मुलाकात के दौरान पदाधिकारियों ने महापौर को निर्वाचित होने पर बधाई और शुभकामनाएं दी। महिला मोर्चा की मीडिया प्रभारी सुश्री मुस्कान हीरानन्दानी ने बताया कि महापौर मालती राय ने सभी बहनों के सहयोग के लिए धन्यवाद् दिया और कहा की मुझे आशा है की भविष्य में भी सभी बह्नों का साथ हमेशा मिलता रहेगा और हम सब मिलकर भोपाल का सर्वांगीण विकास करेंगे.
इस कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा भोपाल नगर की समस्त जिला पदाधिकारी उपस्थित रहीं