पटवारियों की हड़ताल के समर्थन में आया जिला पटवारी संघ,कल से पूरा जिला हड़ताल में

Updated on 07-11-2022 04:48 PM
विगत दिनों से चल रही म.प्र.पटवारी संघ शहपुरा की हड़ताल को लेकर जिला अध्यक्ष बलीराम सिंह भवेदी के नेतृत्व में रविवार को शारदा टेकरी शहपुरा में आपातकालीन बैठक आयोजित करते हुए तमाम पहलुओं पर विचार विमर्श करते हुए एसडीएम के खिलाफ जिला पटवारी संघ आर पार की लड़ाई करने का ऐलान किया।

जिलाध्यक्ष बलीराम भवेदी  ने पत्रकार वार्ता में कहा कि पटवारी किसान हितैषी है, पटवारी किसान हित के लिए संकल्पित है। लेकिन वर्तमान समय में जनसेवा के नाम से जल्दबाजी में करा रहे रात भर भर के कार्य से जहां एक ओर पटवारी मानसिक परेशान है,वही दूसरी ओर इस प्रकार के जल्दबाजी के कार्य से गलत नक्शा कटने की संभावना है,नामांतरण में पक्षकारों के नाम छूटने की संभावना है जिससे अन्ततःकिसान ही परेशान होगा,महीनों न्यायालय के चक्कर काट काट कर।

म.प्र.पटवारी संघ शहपुरा के लीगल एडवाइजर अधिवक्ता निर्मल कुमार साहू ने हड़ताल के विभिन्न पहलुओं के कानूनी पक्ष की जानकारी सभी पटवारियों को दिया।

दरअसल शहपुरा अनुभाग में पदस्थ एसडीएम के ऊपर पटवारियों ने मानसिक प्रताड़ना का आरोप लगाकर हड़ताल कर रहे है।

आज की बैठक में म.प्र.पटवारी संघ के जिलाध्यक्ष बलीराम सिंह भवेदी,संगठन मंत्री राघवेंद्र पटेल,तहसील अध्यक्ष बजाग गणेश सैयाम, तहसील अध्यक्ष शहपुरा पप्पू पटेल सहित तहसील शाहपुरा के तमाम पटवारी उपस्थित रहे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 August 2026
इंदौर की डिजाइन एजेंसी द कॉन्टेक्स्ट रूम, ने हाल ही में दुबई में आयोजित द मार्केटिंग सोसाइटी जीसीसी अवार्ड्स 2026 में मैगी स्पाइसी कैंपेन के लिए पहला स्थान हासिल किया है। 15…
 12 August 2026
इंदौर। 15 अगस्त सिर्फ कैलेंडर की एक तारीख नहीं, बल्कि देश के इतिहास, आजादी और उससे जुड़ी भावनाओं को याद करने का दिन है। इस दिन शहर में कहीं तिरंगा…
 08 August 2026
इंदौर: इस रक्षाबंधन पर 5 से 15 वर्ष के बच्चों द्वारा बच्चों और परिवारों के लिए एक अनोखा उत्सव आयोजित किया जा रहा है। राखी किड्स बाज़ार रविवार 09 अगस्त…
 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
Advt.