प्रदेश अध्यक्ष पर भारी जिलाध्यक्ष

Updated on 22-06-2022 07:07 PM

टिकमगढ़ नगर पालिका टिकमगढ़ के कांग्रेस में टिकट दावेदारों का मामला आज तक नहीं सुलझ पाया है। पर्यवेक्षकों की रायशुमारी के बाद भी जिन लोगों को जिताउ प्रत्याशी बताया गया था, उन्हें टिकट देकर कांग्रेस जिला अध्यक्ष अपने रिश्तेदारों को टिकट देने पर उतारू हैं। जबकि अन्य दावेदार प्रदेश अध्यक्ष की गाइडलाइन, लोकप्रियता और जातिगत समीकरण के आधार पर पर्यवेक्षक की सूची में सबसे आगे हैं।


टीकमगढ़ नगर पालिका के वार्ड क्रमांक 3 से अभिषेक जैन का नाम पर्यवेक्षकों की सूची में पहले नंबर पर था, जिसे दरकिनार करते हुए जिला कांग्रेस अध्यक्ष नवीण साहू अपने रिश्तेदार राजेश साहू को प्रत्याशी बनाया। पर्यवेक्षक द्वारा वरिष्ठ नेताओं की रायशुमारी, लोकप्रियता और जातिगत समीकरण को आधार बनाकर अभिषेक जैन को सूची में प्रथम दावेदार बनाया था, लेकिन जिला अध्यक्ष नवीन साहू ने सूची में फेरबदल करते हुये अपने रिश्तेदार राजेश साहू को प्रत्याशी घोषित कर दिया।


जब इस बात की शिकायत प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ से की गई, तो उन्होंने अभिषेक जैन को प्रत्याशी घोषित करने का आदेश दिया। इसके बावजूद भी जिला अध्यक्ष इतने पावरफुल हैं कि पीसीसी से संशोधित सूची मंगलवार रात तक जारी नहीं हो सकी, और उनकी कोशिश है कि अंतिम दिन 22 जून तक भी पीसीसी संशोधित सूची जारी कर सके।

इसी के अनुसार वार्ड 11 में पूर्व मुख्यमंत्री और राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह द्वारा यूथ कांग्रेस के जिला अध्यक्ष देवेन्द्र भास्कर को प्रत्याशी बनाने के लिये कहा गया है। जिसे जिला अध्यक्ष नवीन साहू और शहर अध्यक्ष भरतराम यादव ने सिरे से खारिज कर दिया। उनका कहना है कि हम ही कमलनाथ है, हम ही दिग्विजय सिंह।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 16 May 2026
इंदौर: इंदौर में इस बार की गर्मी ने पिछले कई रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं और तापमान 45°C के पार पहुंच गया है। ऐसे में दाऊदी बोहरा समुदाय ने शहरभर में…
 16 May 2026
इंदौर। दक्षिण भारत का खाना लंबे समय तक सिर्फ डोसा, इडली और सांभर तक सीमित समझा जाता रहा, लेकिन पिछले कुछ वर्षों में लोगों की पसंद तेज़ी से बदली है।…
 09 May 2026
इंदौर। इस मई में इंदौर एक अद्वितीय सांस्कृतिक और ऐतिहासिक उत्सव का साक्षी बनने जा रहा है। शिवशाही महानाट्य — एक भव्य ऐतिहासिक मेगा नाटक — छत्रपति शिवाजी महाराज के अदम्य साहस, दूरदर्शिता और बलिदान की…
 01 May 2026
इंदौर। ब्यूटी और वेलनेस इंडस्ट्री में नई ऊर्जा और अवसरों का संचार करने के उद्देश्य से नेशनल आर्टिस्ट्स चैम्पियनशिप 2026 का भव्य आयोजन 20 से 22 जुलाई तक इंदौर के…
 30 April 2026
इंदौर —इंदौर एनिमल लिबरेशन शनिवार, 02 मई 2026 को शाम 6 बजे से 8 बजे तक छप्पन दुकान पर एक विशेष जन-जागरूकता पहल आयोजित कर रहा है, जिसका उद्देश्य डेयरी…
 25 April 2026
इंदौर— चत्रभुज नरसी स्कूल (CNS), इंदौर ने 25 और 26 अप्रैल, 2026 को पिस्टल शूटिंग कॉम्पिटिशन से अपनी स्टेट-ऑफ़-द-आर्ट पिस्टल शूटिंग एकेडमी की शुरुआत की। इस इवेंट का फोकस ओलंपिक…
 25 April 2026
इंदौर: देश की प्रतिष्ठित इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा जेईई मेन्स (सेशन 2) 2026 में इंदौर के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए शहर का नाम रोशन किया है। नारायणा कोचिंग सेंटर,…
 22 April 2026
इंदौर: चत्रभुज नरसी स्कूल, में 25 और 26 अप्रैल, 2026 को पिस्टल शूटिंग प्रतियोगिता होगी। इस प्रतियोगिता में छात्र और वयस्क इस अनुशासित खेल में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।…
 17 April 2026
इंदौर। मध्यप्रदेश से एक अहम पहल सामने आई है, जहां एक इंडियन स्टार्टअप देश की सिक्योरिटी को और मजबूत बनाने के लिए स्वदेशी टेक्नोलॉजी पर काम कर रहा है। बढ़ते…
Advt.