जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक सम्पन्न

Updated on 28-05-2022 06:13 PM

नरसिंहपुर। जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक कलेक्टर रोहित सिंह की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में गुरूवार को सम्पन्न हुई। बैठक में विभिन्न महत्वपूर्ण निर्णय लिये गये।


बैठक में पुलिस अधीक्षक विपुल श्रीवास्तव, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुनील शिवहरे, ईई पीडब्ल्यूडी अरविंद किटहा, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के वीपी टेंटवाल, सीएमएचओ डॉ. अजय कुमार जैन, जिला परिवहन अधिकारी श्री जितेन्द्र शर्मा, प्रोजेक्ट डायरेक्टर एनएचएआई सागर सुनील शर्मा, प्रोजेक्ट डायरेक्टर एनएचएआई छिंदवाड़ा आरआर डाढे, यातायात प्रभारी पुष्पराज यादव और अन्य अधिकारी प्रतिनिधि मौजूद थे।


बैठक में कलेक्टर द्वारा जिला परिवहन अधिकारी यातायात पुलिस को निर्देशित किया गया कि सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए यातायात पुलिस थाना पुलिस द्वारा नियम विरूद्ध वाहन चलाने वाले वाहन चालकों के विरूद्ध कार्रवाई करें। शराब पीकर वाहन चलाने वाले चालकों के विरूद्ध कार्रवाई कर उनके लायसेंस निलंबित करें। एमपीआरडीसी के अधिकारी शेढ़ नदी पु की टूटी रैलिंग को ठीक कराकर रिफ्लेक्टिव पेंट करायें।


बैठक में निर्णय लिये गये कि सभी रोड एजेंसी सुनिश्चित करें कि जहां कहीं भी पुल- पुलिया की रैलिंग टूटी हुई हो, उसे ठीक करवाकर रिफ्लेक्टिव पेंट करायें। नेशनल हाईवे एवं स्टेट हाईवे पर प्रत्येक 10 किमी के अंतराल पर रिफ्लेक्टिव बोर्ड लगाये जायें, जिनमें समीप के थाना एवं थाना प्रभारी का नाम मोबाइल नम्बर अंकित किया जावे। हाईवे पर चौराहों एवं कट प्वाइंट्स पर रम्बल स्ट्रिप्स लगाई जायें।
विशेष अभियान चलाकर स्कूली विद्यार्थियों को यातायात के नियमों के प्रति जागरूक किया जाये और इस संबंध में प्रशिक्षण दिया जाये।

स्कूल/ कॉलेज प्रबंधक संबंधित शिक्षण संस्थान के विद्यार्थियों को दो पहिया वाहन चलाते समय हेलमेट का उपयोग करने के लिए प्रेरित करें। साथ ही स्कूल कॉलेज स्टॉफ भी दो पहिया/ चार पहिया वाहन चलाते समय यातायात के नियमों का पालन सुनिश्चित करें।
एनएचएआई हाईवे पर लगातार पेट्रोलिंग कर सड़क किनारे खराब होने वाले वाहन के चारों तरफ बैरीकेडिंग करे आवश्यकतानुसार टोचन कर अलग करें।

 साक्षरता स्तंभ से कलेक्ट्रेट परिसर तक के मार्ग पर यातायात में बाधा उत्पन्न करने वाले वाहनों के विरूद्ध कार्रवाई की जाये। ऑटो/ बस चालकों परिचालकों का नेत्र परीक्षण समय- समय पर शिविर लगाकर किया जाये। करेली में डीएम पैलेस से कृष्णा ढाबा तक सर्विस रोड बनाई जाये। ट्रेक्टर- ट्राली में रेडियम पट्टी लगाने के लिए विशेष अभियान चलाया जाये। नेशनल एवं स्टेट हाईवे से जुड़ने वाली सभी लिंक रोडों पर स्पीड ब्रेकर बनाये जायें।

 नरसिंहपुर, गाडरवारा, करेली एवं गोटेगांव में शहर के अंदर चौराहों पर स्पीड ब्रेकर बनाकर उन पर रिफ्लेक्टर पेंट किया जावे। शहर से जुड़ने वाली सभी रोडों पर स्ट्रीट लाइट लगाई जावे। नेशनल हाईवे पर छिंदवाड़ा रोड फ्लाई ओव्हर पर जो पेड़ लगे हैं, उन्हें अन्य जगह पर शिफ्ट किया जावे। रोड के साईड शोल्डर ठीक किये जायें रोड की साईड मार्किंग आवश्यक रूप से की जाये। संबंधित अधिकारियों को इन निर्णयों पर सख्ती से पालन करने के निर्देश बैठक में दिये गये।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 August 2026
इंदौर की डिजाइन एजेंसी द कॉन्टेक्स्ट रूम, ने हाल ही में दुबई में आयोजित द मार्केटिंग सोसाइटी जीसीसी अवार्ड्स 2026 में मैगी स्पाइसी कैंपेन के लिए पहला स्थान हासिल किया है। 15…
 12 August 2026
इंदौर। 15 अगस्त सिर्फ कैलेंडर की एक तारीख नहीं, बल्कि देश के इतिहास, आजादी और उससे जुड़ी भावनाओं को याद करने का दिन है। इस दिन शहर में कहीं तिरंगा…
 08 August 2026
इंदौर: इस रक्षाबंधन पर 5 से 15 वर्ष के बच्चों द्वारा बच्चों और परिवारों के लिए एक अनोखा उत्सव आयोजित किया जा रहा है। राखी किड्स बाज़ार रविवार 09 अगस्त…
 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
Advt.