पीएम आवास में गड़बड़ी, कलेक्टर से की शिकायत

Updated on 20-03-2022 08:02 PM

भोपाल   ग्रामीणों से प्रधानमंत्री आवास आवंटन के लिए बीस-बीस हजार रुपए की वसूली की गई हैं। इस आशय की शिकायतें स्थानीय लोगों ने कलेक्टर से की है। यह मामला भोपाल जिले के ग्राम पंचायत गोलखेड़ी का है। यहां के रहवासियों ने पंचायत से बाहर रहने वाले लोगों को पीएम आवास आवंटित करने का आरोप लगाया है। ग्रामीणों ने बताया कि इन लोगों से पीएम आवास आवंटन के लिए बीस-बीस हजार रुपए लिए गए हैं।

इधर कुटीर आवंटन में भी गड़बड़ी की गई है। हाल ही में यहां भैरोपुरा निवासी रोशन को कुटीर आवंटित किया गया है, जबकि इस नाम का यहां कोई आदमी नहीं है। इसकी शिकायत ग्रामीणों ने कलेक्टर अविनाश लवानिया से की है। शिकायत में गांव के प्रीतम अहिरवार ने बताया कि गोलखेड़ी पंचायत में सरपंच ज्ञानसिंह अहिरवार और पंचायत सचिव छगनलाल शर्मा ने कई बाहरी लोगों को पीएम आवास आवंटित किए हैं। जिसकी वजह से स्थानीय लोगों को पीएम आवास योजना का फायदा नहीं मिल पा रहा है।

इधर रोशन पिता जगन्नाथ, कांतीलाल के नाम से कुटीर की राशि आवंटित की गई है। जबकि इन नाम का कोई व्यक्ति यहां नहीं रहता है। दीपक पिता बंसीलाल के नाम की कुटीर किसी और को दे दी गई है। दीपक अपने भाई के साथ रहता है। ग्रामीणों का कहना है कि जिन लोगों के कच्चे मकान हैं, उनकी जांच कर उन्हें पीएम आवास योजना का लाभ दिलाया जाए।नगर निगम क्षेत्र में भी 20 हजार लोगों ने पीएम आवास के लिए आवेदन किया है। अब तक किसी को भी इसका लाभ नहीं मिल पाया है।

हितग्राही दफ्तर में भटक रहे हैं। लेकिन अब तक उनको पीएम आवास का लाभ नहीं मिल पाया है। जबकि कई ऐसे लोगों को भी इसका लाभ दे दिया गया, जिसके पास वैध दस्तावेज भी नहीं हैं। प्रधानमंत्री आवास योजना में लगातार गड़बड़ी की शिकायतें मिल रही है। गांव में पंचायत स्तर पर आवेदनों में कांटछांट करने, रुपयों की मांग करने की शिकायत जिला प्रशासन, जिला पंचायत तक भी पहुंच चुकी है, लेकिन अब तक किसी पर भी कार्रवाई नहीं हुई है। इधर अधिकारी शिकायत मिलने पर जांच कराने की बात कह रहे हैं लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हो रही।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 August 2026
इंदौर की डिजाइन एजेंसी द कॉन्टेक्स्ट रूम, ने हाल ही में दुबई में आयोजित द मार्केटिंग सोसाइटी जीसीसी अवार्ड्स 2026 में मैगी स्पाइसी कैंपेन के लिए पहला स्थान हासिल किया है। 15…
 12 August 2026
इंदौर। 15 अगस्त सिर्फ कैलेंडर की एक तारीख नहीं, बल्कि देश के इतिहास, आजादी और उससे जुड़ी भावनाओं को याद करने का दिन है। इस दिन शहर में कहीं तिरंगा…
 08 August 2026
इंदौर: इस रक्षाबंधन पर 5 से 15 वर्ष के बच्चों द्वारा बच्चों और परिवारों के लिए एक अनोखा उत्सव आयोजित किया जा रहा है। राखी किड्स बाज़ार रविवार 09 अगस्त…
 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
Advt.