आउटसोर्स कर्मचारियों की भर्ती में गड़बड़ी , डिप्टी कमिश्नर और सुपरीटेंडेंट हटाए

Updated on 16-09-2022 05:29 PM
  ग्वालियर नगर निगम में आउटसोर्स कर्मचारियों की भर्ती में गड़बड़ी के मामले में कमिश्नर किशोर कन्याल ने डिप्टी कमिश्नर जनरल एडमिनिस्ट्रेशन डॉ प्रदीप श्रीवास्तव और इंचार्ज ऑफिस सुपरीटेंडेंट प्रभाकर द्विवेदी को उनके पद से हटा दिया है

उल्लेख अनिवार्य है कि यह कार्रवाई सीएम शिवराज सिंह चौहान की विजिट से ठीक पहले की गई है। आलोचकों का कहना है कि यह कदम इसलिए उठाया गया था कि यदि सीएम के सामने सवाल उठे तो बताया जा सके कि कार्रवाई की जा रही है। 31 बेरोजगार युवाओं से डेढ़ लाख रुपए रिश्वत लेकर नियम विरुद्ध आउट सोर्स भर्ती करने के मामले में मयंक श्रीवास्तव का ट्रांसफर किया गया है। इनका एक वीडियो भी वायरल हुआ था, लेकिन ना तो इन्हें सस्पेंड किया गया है और ना ही उस वीडियो की डिपार्टमेंटल इंक्वायरी शुरू हुई है। धर्मेंद्र भदोरिया को भी ट्रांसफर कर दिया गया है।

खुलासे के 20 दिन बाद भी कोई कार्यवाही नहीं
गुडगांव से रिश्वत लेकर उन्हें अवैध नियुक्ति देने और सरकारी सैलरी पर निजी लोगों की सेवा में कर्मचारियों को तैनात करने के मामले में गड़बड़ी का खुलासा होने के 20 दिन बाद भी कोई कार्यवाही नहीं की गई। कुछ कर्मचारियों को इधर-उधर किया गया है। जिसे कार्रवाई नहीं व्यवस्था कहा जाता है। समाचार लिखे जाने तक किसी भी संदिग्ध अथवा आरोपित अधिकारी और कर्मचारी को आरोप पत्र नहीं दिया गया। सिर्फ एक चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी को सस्पेंड किया गया है।

किशोर कन्याल, आयुक्त नगर निगम का बयान
प्रारंभिक स्तर की जांच का काम काफी हद तक हो चुका है। इसमें जो लोग संदेह के दायरे में आ रहे थे, उन्हें विभाग से हटा दिया गया है। अभी जांच पूरी होने के बाद जो दोषी सामने आएंगे, उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 August 2026
इंदौर की डिजाइन एजेंसी द कॉन्टेक्स्ट रूम, ने हाल ही में दुबई में आयोजित द मार्केटिंग सोसाइटी जीसीसी अवार्ड्स 2026 में मैगी स्पाइसी कैंपेन के लिए पहला स्थान हासिल किया है। 15…
 12 August 2026
इंदौर। 15 अगस्त सिर्फ कैलेंडर की एक तारीख नहीं, बल्कि देश के इतिहास, आजादी और उससे जुड़ी भावनाओं को याद करने का दिन है। इस दिन शहर में कहीं तिरंगा…
 08 August 2026
इंदौर: इस रक्षाबंधन पर 5 से 15 वर्ष के बच्चों द्वारा बच्चों और परिवारों के लिए एक अनोखा उत्सव आयोजित किया जा रहा है। राखी किड्स बाज़ार रविवार 09 अगस्त…
 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
Advt.