ज्योतिर्लिंग महाकाल मंदिर में 24 अक्टूबर को दीपावली मनाई जाएगी

Updated on 17-10-2022 04:35 PM

उज्जैन
 ज्योतिर्लिंग महाकाल मंदिर में 24 अक्टूबर को दीपावली मनाई जाएगी। तड़के 4 बजे भस्म आरती में पुजारी परिवार की महिलाएं भगवान महाकाल को केसर चंदन का उबटन लगाएंगी। इसके उपरांत भगवान महाकाल को गर्मजल से स्नान कराया जाएगा। शृंगार के पश्चात अन्नकूट का महाभोग लगाकर फुलझड़ी से आरती की जाएगी। मंदिर की परंपरा अनुसार धनतेरस पर 23 अक्टूबर से दीपपर्व की शुरुआत होगी। तिथि क्षय होने के कारण इस बार चार की बजाय तीन दिवसीय उत्सव मनेगा।

 पुजारी ने बताया ज्योतिर्लिंग की पूजन परंपरा कोई भी त्योहार सबसे पहले राजा के आंगन में मनाया जाता है। दीपावली भी कार्तिक अमावस्या की जगह कार्तिक कृष्ण चतुर्दशी के दिन तड़के 4 बजे भस्म आरती में मनाई जाती है। इसी दिन भगवान को अन्नाकूट लगाया जाता है। इस बार तिथि मतांतर के चलते 24 अक्टूबर को सुबह चतुर्दशी व शाम को अमावस्या तिथि अतः राजा और प्रजा एक ही दिन दीपावली मनाएंगे। तड़के 4 बजे भस्म आरती में भगवान महाकाल को केसर,चंदन का उबटन लगाकर गर्मजल से स्नान कराया जाएगा। पश्चात सोने चांदी के अभूषण तथा नवीन परिधान धारण कराकर दिव्य स्वरूप में श्रृंगार किया जाएगा। उपरांत अन्नकूट का भोग लगाकर फुलझड़ी से आरती की जाएगी।

धनतेरस : पुरोहित समिति करेगी पूजा

महाकाल मंदिर में धनतेरस से दीपपर्व का शुभारंभ होता है। धनतेरस पर पुरोहित समिति द्वारा पूजन किया जाता है।  23 नवंबर को सुबह 9.30 बजे कलेक्टर आशीषसिंह व प्रशासक संदीप कुमार सोनी के आत्थिय में देश में सुख,समृद्धि तथा आरोग्यता की कामना से भगवान महाकाल की पूजा अर्चना की जाएगी। देश,प्रदेश व नगर में समृद्धि बनी रही इसलिए पुरोहित भगवान महाकाल को चांदी का सिक्का अर्पित करेंगे।

गोवर्धन पूजा : गोशाला में गोपूजन होगा

कार्तिक शुक्ल प्रतिपदा पर 26 अक्टूबर को पुजारी परिवार की महिलाए मंदिर के मुख्य द्वार पर गोवर्धन पूजा करेगी। मंदिर समिति की चिंतामन स्थित गोशाला में गोवंश का पूजन होगा। गायों के श्रृंगार व पूजा अर्चना को लेकर तैयारी शुरू हो गई है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 August 2026
इंदौर की डिजाइन एजेंसी द कॉन्टेक्स्ट रूम, ने हाल ही में दुबई में आयोजित द मार्केटिंग सोसाइटी जीसीसी अवार्ड्स 2026 में मैगी स्पाइसी कैंपेन के लिए पहला स्थान हासिल किया है। 15…
 12 August 2026
इंदौर। 15 अगस्त सिर्फ कैलेंडर की एक तारीख नहीं, बल्कि देश के इतिहास, आजादी और उससे जुड़ी भावनाओं को याद करने का दिन है। इस दिन शहर में कहीं तिरंगा…
 08 August 2026
इंदौर: इस रक्षाबंधन पर 5 से 15 वर्ष के बच्चों द्वारा बच्चों और परिवारों के लिए एक अनोखा उत्सव आयोजित किया जा रहा है। राखी किड्स बाज़ार रविवार 09 अगस्त…
 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
Advt.