बाल विवाह नहीं करें और ना ही आसपास में होने दे

Updated on 27-04-2022 06:19 PM

भोपाल अक्षय  तृतीया पर बाल विवाह नहीं करें, ही आसपास बाल विवाह होने दें। बाल विवाह करना गैरकानूनी है। बाल विवाह को रोकने के लिए दृढ़ संकल्प लेना होगा। बाल विवाह एक गंभीर सामाजिक कुरीति है इससे बच्चों के शोषण एवं अधिकारों के उल्लंघन के साथ-साथ समाज के विकास पर भी दुष्प्रभाव पड़ता है। इस कुरीति को समाज के सहयोग से ही जड़ से समाप्त किया जा सकता है।

आमजनों से यह अपील की है कलेक्टर अविनाश लवानिया ने। बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम-2006 के अंतर्गत 21 वर्ष से कम आयु के लड़के और 18 वर्ष से कम आयु की लड़की का विवाह प्रतिबंधित है। कोई भी व्यक्ति जो बाल विवाह कराता है, करता है, उसमें सहायता करता है या बाल विवाह को बढ़ावा देता है, तो उसे दो वर्ष के कठोर कारावास या एक लाख रूपये तक का अर्थदंड अथवा दोनों से दंडित किया जा सकता है।

 कलेक्टर ने कहा कि तीन मई को अक्षय तृतीया पर वैवाहिक कार्यक्रमों में किसी भी स्थिति में बाल विवाह को रोकने के लिये समुदाय का सहयोग अत्यावश्यक है। सामूहिक विवाह कराने वाले आयोजकों से अपील की है कि वे अपने आयोजनों में बाल विवाह रोकने के लिए एहतियात बरतें। बाल विवाह नहीं करेंगे, इस आशय का पत्र कलेक्टर एवं महिला एवं बाल विकास जिला कार्यालय में प्रस्तुत करें। इसी प्रकार प्रेस, हलवाई, कैटरर्स, धर्मगुरू, समाज के मुखिया, बैंड, डीजे वाले, घोड़ी वाले, ट्रांसपोर्टर्स आदि से भी अनुरोध किया है कि सभी वर-वधू का आयु संबंधी प्रमाण पत्र के परीक्षण के बाद ही अपनी सेवाएं दें। अन्यथा वे भी बाल विवाह जैसे गैरकानूनी कार्य के सहयोगी माने जाएंगे और दंड के भागी बनेंगे।

विवाह पत्रिका मुद्रित करने वाली प्रिंटिंग प्रेस के मालिक भी विवाह पत्रिका में स्पष्ट उल्लेख करें कि वर-वधू बालिग हैं।  इसके अलावा डायल -100, महिला बाल विकास जिला कार्यालय भोपाल के दूरभाष क्रमांक 0755-2530110 एवं चाइल्ड हेल्पलाइन नम्बर 1098 पर भी बाल विवाह की सूचना दे सकते हैं। बाल विवाह की सूचना शीघ्र ही जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला बाल विकास के मोबाइल नम्बर 7566102244, एकीकृत बाल विकास परियोजना गोविन्दपुरा के मोबाइल नम्बर 8602261675,

एकीकृत बाल विकास परियोजना के मोबाइल नम्बर 9425028930, एकीकृत बाल विकास परियोजना जेपी नगर के मोबाइल नम्बर 9425462585, एकीकृत बाल विकास परियोजना चांदबड़ के मोबाइल नम्बर 9425830101, एकीकृत बाल विकास परियोजना मोतिया पार्क के मोबाइल नम्बर 9425124018, एकीकृत बाल विकास परियोजना कोलार के मोबाइल नम्बर 9425372964, एकीकृत बाल विकास परियोजना बाणगंगा के मोबाइल नम्बर 9685705091, एकीकृत बाल विकास परियोजना फंदा ग्रामीण के मोबाइल नम्बर 8319059635, एकीकृत बाल विकास परियोजना बैरसिया - 1 के मोबाइल नम्बर 6260528588 एवं एकीकृत बाल विकास परियोजना बैरसिया - 2 के मोबाइल नम्बर 9329696721 पर दें।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 August 2026
इंदौर की डिजाइन एजेंसी द कॉन्टेक्स्ट रूम, ने हाल ही में दुबई में आयोजित द मार्केटिंग सोसाइटी जीसीसी अवार्ड्स 2026 में मैगी स्पाइसी कैंपेन के लिए पहला स्थान हासिल किया है। 15…
 12 August 2026
इंदौर। 15 अगस्त सिर्फ कैलेंडर की एक तारीख नहीं, बल्कि देश के इतिहास, आजादी और उससे जुड़ी भावनाओं को याद करने का दिन है। इस दिन शहर में कहीं तिरंगा…
 08 August 2026
इंदौर: इस रक्षाबंधन पर 5 से 15 वर्ष के बच्चों द्वारा बच्चों और परिवारों के लिए एक अनोखा उत्सव आयोजित किया जा रहा है। राखी किड्स बाज़ार रविवार 09 अगस्त…
 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
Advt.