व्यावसायिक के बाद घरेलू गैस सिलेंडर के दाम बढ़े

Updated on 07-05-2022 06:32 PM

भोपाल बीते दिनों व्यावसायिक के बाद अब घरेलू गैस सिलेंडर के दाम भी बढ गए। घरेलू गैस सिलेंडर के दाम में पचास रुपए की बढोत्तरी की गई। 01 मई को व्यावसायिक इस्तेमाल के गैस सिलेंडर के दाम में 102.50 रुपये का इजाफा करने के बाद अब शनिवार को घरेलू गैस सिलेंडर के दाम भी बढ़ा दिए गए। घरेलू गैस सिलेंडर के दाम 50 रुपये बढ़ाए गए हैं। इससे भोपाल में 14.2 किलो गैस सिलेंडर के दाम उछलकर 1005.50 रुपये तक पहुंच गए। इससे पहले यह 955.50 रुपये का मिल रहा था।

मई माह के पहले हफ्ते में ही उपभोक्ताओं को एलपीजी में मूल्यवृद्धि का दोहरा झटका लगा है।  इससे लोगों की रसोई का बजट बिगड़ना तय है। हालांकि तेल कंपनियों ने पेट्रोल डीजल के दामों में कोई बढ़ोत्तरी नहीं की है। छह अप्रैल के बाद से पेट्रोल डीजल के दाम स्थिर हैं। भोपाल में फिलहाल पेट्रोल 118.14 और डीजल 101.04 रुपये प्रतिलीटर मिल रहा है। लेकिन एलपीजी में मूल्यवृद्धि की दोहरी मार ने एक बार फिर लोगों को चिंता में डाल दिया है। व्यवसायिक सिलेंडर महंगा होने से होटल, रेस्टोरेंट हाकर्स कार्नर पर मिलने वाले खाद्य पदार्थ महंगे होंगे। एक तरफ मार्च अप्रैल में बढ़े पेट्रोल डीजल की दामों से महंगाई की मार चारों तरफ से पढ़ रही है।

 लोगों के घरों का बजट बिगड़ गया है। वहीं रसोई गैस की ताजा मूल्यवृद्धि ने लोगों की परेशानी और बढ़ा दी है। प्रगतिनगर निवासी बिंदा झाडे का कहना है कि रसोई गैस के साथ ही खाने के तेल और अन्य चीजों के दाम भी बढ़ गए हैं, जबकि आमदनी वही है।

 ऐसे में घर खर्च को मैनेज करना बेहद मुश्किल होता जा रहा है।अशोका गार्डन की गृहिणी सीमा अवस्थी का कहना है कि जब भी नया सिलेंडर घर आता है, तो एक हजार रुपये तैयार रखने पड़ते हैं। अब तो और ज्यादा रखने पड़ेंगे। खातों में सबसिडी की राशि भी नहीं पहुंच रही है। समझ में नहीं आता कि रसोई का बजट कैसे संभाले।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 16 May 2026
इंदौर। दक्षिण भारत का खाना लंबे समय तक सिर्फ डोसा, इडली और सांभर तक सीमित समझा जाता रहा, लेकिन पिछले कुछ वर्षों में लोगों की पसंद तेज़ी से बदली है।…
 09 May 2026
इंदौर। इस मई में इंदौर एक अद्वितीय सांस्कृतिक और ऐतिहासिक उत्सव का साक्षी बनने जा रहा है। शिवशाही महानाट्य — एक भव्य ऐतिहासिक मेगा नाटक — छत्रपति शिवाजी महाराज के अदम्य साहस, दूरदर्शिता और बलिदान की…
 01 May 2026
इंदौर। ब्यूटी और वेलनेस इंडस्ट्री में नई ऊर्जा और अवसरों का संचार करने के उद्देश्य से नेशनल आर्टिस्ट्स चैम्पियनशिप 2026 का भव्य आयोजन 20 से 22 जुलाई तक इंदौर के…
 30 April 2026
इंदौर —इंदौर एनिमल लिबरेशन शनिवार, 02 मई 2026 को शाम 6 बजे से 8 बजे तक छप्पन दुकान पर एक विशेष जन-जागरूकता पहल आयोजित कर रहा है, जिसका उद्देश्य डेयरी…
 25 April 2026
इंदौर— चत्रभुज नरसी स्कूल (CNS), इंदौर ने 25 और 26 अप्रैल, 2026 को पिस्टल शूटिंग कॉम्पिटिशन से अपनी स्टेट-ऑफ़-द-आर्ट पिस्टल शूटिंग एकेडमी की शुरुआत की। इस इवेंट का फोकस ओलंपिक…
 25 April 2026
इंदौर: देश की प्रतिष्ठित इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा जेईई मेन्स (सेशन 2) 2026 में इंदौर के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए शहर का नाम रोशन किया है। नारायणा कोचिंग सेंटर,…
 22 April 2026
इंदौर: चत्रभुज नरसी स्कूल, में 25 और 26 अप्रैल, 2026 को पिस्टल शूटिंग प्रतियोगिता होगी। इस प्रतियोगिता में छात्र और वयस्क इस अनुशासित खेल में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।…
 17 April 2026
इंदौर। मध्यप्रदेश से एक अहम पहल सामने आई है, जहां एक इंडियन स्टार्टअप देश की सिक्योरिटी को और मजबूत बनाने के लिए स्वदेशी टेक्नोलॉजी पर काम कर रहा है। बढ़ते…
 13 April 2026
इंदौर। शहर के प्रतिष्ठित एसेंशिया लग्ज़री होटल में 19 अप्रैल तक एक विशेष महाराष्ट्रीयन फूड फेस्टिवल का आयोजन किया जा रहा है। यह फेस्टिवल होटल के ब्लू सॉल्ट और कॉफी रेस्टोरेंट में प्रतिदिन…
Advt.