‘शिक्षा गौरव सम्मान’ से सम्मानित हुए डा. जगदीश गाँधी

Updated on 24-04-2022 04:48 PM

लखनऊ प्रख्यात शिक्षाविद् एवं सिटी मोन्टेसरी स्कूल के संस्थापक डा. जगदीश गाँधी को आज शिक्षा के क्षेत्र में अतुलनीय योगदान हेतुशिक्षा गौरव सम्मानप्रदान कर सम्मानित किया गया। इन्स्पायर इण्डिया फाउण्डेशन एवं कैरियर पाथवेज के संयुक्त तत्वावधान में होटल फेयरफील्ड मैरियट में आयोजित

भव्य सम्मान समारोह में जिंदल इन्स्टीट्यूट ऑफ बिहैविरल साइन्सेज के प्रिंसिपल डायरेक्टर एवं सेन्टर ऑफ विक्टिमोलॉजी के डायरेक्टर प्रोफेसर संजीव पी. साहनी ने डा. जगदीश गाँधी को प्रशस्ति पत्र एवं अगंवस्त्र से नवाजा। इस अवसर पर बड़ी संख्या में लखनऊ के संभ्रान्त नागरिकों के अलावा शिक्षा, साहित्य, पत्रकारिता प्रशासनिक जगत की प्रख्यात हस्तियाँ मौजूद थी।

                इस अवसर पर प्रोफेसर संजीव पी. साहनी, प्रिंसिपल डायरेक्टर, जंदल इन्स्टीट्यूट ऑफ बिहैविरल साइन्सेज एवं डायरेक्टर, सेन्टर ऑफ विक्टिमोलॉजी ने अपने संबोधन में कहा कि डा. गाँधी के नेतृत्व में सी.एम.एस. ने विश्व पटल पर जो सम्मान अर्जित किया है, वह लखनऊ ही नहीं अपितु पूरे देश के लिए गर्व की बात है।

डा. गाँधी देश की एक अमूल्य धरोहर हैं।शिक्षा गौरव सम्मानसे नवाजे जाने पर अपनी प्रसन्नता व्यक्त करते हुए डा. जगदीश गाँधी ने कहा कि इस सम्मान का सम्पूर्ण श्रेय सी.एम.एस. के समस्त शिक्षकों को जाता है, जिनके अथक परिश्रम लगन की बदौलत ही सी.एम.एस. ने शैक्षिक क्षेत्र में अनेकों कीर्तिमान स्थापित किये हैं। इस अवसर पर कैरियर पाथवेज के मैनेजिंग डायरेक्टर डा. अभिजीत बनर्जी एवं सी.एम.एस. के इण्टरनेशनल रिलेशन्स डिपार्टमेन्ट के हेड डा. शिशिर श्रीवास्तव ने भी अपने विचार व्यक्त किये।

                इससे पहले डा. गाँधी को डाक्टरेट की छः मानद उपाधियों से नवाजा जा चुका है, साथ ही शिक्षा एवं समाजसेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान हेतु देश-विदेश में अनेकानेक पुरस्कारों, सम्मानों एव उपाधियों से नवाजा जा चुका है, जिनमें डेरोजियो अवार्ड, यू.पी. रत्न पुरस्कार, फ्रेंड ऑफ यंग फिजीसिस्ट अवार्ड, पीस रिप्रन्जेटिव पुरस्कार, वारिस अली शाह पुरस्कार, क्वालिटी पायनियर अवार्ड एवं शिक्षा गौरव सम्मान आदि प्रमुख हैं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 August 2026
इंदौर की डिजाइन एजेंसी द कॉन्टेक्स्ट रूम, ने हाल ही में दुबई में आयोजित द मार्केटिंग सोसाइटी जीसीसी अवार्ड्स 2026 में मैगी स्पाइसी कैंपेन के लिए पहला स्थान हासिल किया है। 15…
 12 August 2026
इंदौर। 15 अगस्त सिर्फ कैलेंडर की एक तारीख नहीं, बल्कि देश के इतिहास, आजादी और उससे जुड़ी भावनाओं को याद करने का दिन है। इस दिन शहर में कहीं तिरंगा…
 08 August 2026
इंदौर: इस रक्षाबंधन पर 5 से 15 वर्ष के बच्चों द्वारा बच्चों और परिवारों के लिए एक अनोखा उत्सव आयोजित किया जा रहा है। राखी किड्स बाज़ार रविवार 09 अगस्त…
 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
Advt.