द्रौपदी मुर्मू का भोपाल में भव्य स्वागत

Updated on 16-07-2022 05:55 PM

भोपाल राजग की ओर से राष्ट्रपति पद की प्रत्याशी द्रौपदी मुर्मू का शुक्रवार को दोपहर करीब 3:30 वह भोपाल पहुंचीं। स्टेट हैंगर पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, केंद्रीय मंत्री पहलाद पटेल ,केंद्रीय मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते, केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत, राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय, ग्रह मंत्री नरोत्तम मिश्रा,और मंत्री विश्वास सारंग के साथ कार्यकर्ताओं ने किया राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार का स्वागत किया।


यहां भाजपा ने उनके भव्य स्वागत के लिए पहले से जोरदार तैयारी कर रखी थी। इस मौके पर आदिवासी लोक कलाकारों ने परंपरागत तरीके से उनका स्वागत किया। स्वागत से अभिभूत द्रौपदी मुर्मू ने मध्य प्रदेश की मुक्तकंठ से तारीफ की। उन्होंने अपनी संघर्ष यात्रा का भी उल्लेख किया और चुनाव में सबके सहयोग की अपेक्षा की।


स्टेट हैंगर पर आदिवासी लोककलाकारों के साथ-साथ बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता भी एकत्रित हुए। मुर्मू के स्वागत के लिए विशाल मंच बनाया गया। मंच के सामने आदिवासी लोक-नृत्य के कार्यक्रम हुए।


कांग्रेस ने 55 सालों के शासन में नहीं की जनजाति समाज की चिंता
उधर भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सांसद विष्णुदत्त शर्मा ने शुक्रवार को मीडिया से चर्चा के दौरान कहा कि आजादी के 75 साल हो चुके हैं और देश आजादी का अमृत महोत्सव मना रहा है। इन 75 सालों में से 55 सालों तक देश में कांग्रेस ने शासन किया, लेकिन कभी भी जनजातीय समाज के हितों की चिंता नहीं की। कांग्रेस ने कभी इस बारे में विचार ही नहीं किया कि जनजातीय समाज के किसी व्यक्ति को देश के सर्वोच्च पद तक पहुंचना चाहिए। सिर्फ वोट की राजनीति करने वाली कांग्रेस द्रौपदी मुर्मू जी को राष्ट्रपति बनता देख घबरा गई है और अनर्गल आरोप लगा रही है।


द्रौपदी मुर्मू जी के बढ़ते समर्थन से फूले कांग्रेस के हाथ-पैर
शर्मा ने कहा कि मैं श्रीमती द्रौपदी मुर्मू जी को राष्ट्रपति प्रत्याशी बनाए जाने के लिए पार्टी नेतृत्व, एनडीए नेतृत्व और प्रधानमंत्री श्री मोदी जी को धन्यवाद देता हूं। देश की आजादी के बाद पहली बार एक जनजातीय महिला को राष्ट्रपति प्रत्याशी बनाए जाने का निर्णय ऐतिहासिक है। शर्मा ने कहा कि संघर्ष की प्रतीक द्रौपदी मुर्मू जी का व्यक्तित्व राजनीति से ऊपर है। इसलिए एनडीए के अलावा अन्य दलों के लोग भी अपनी अंतरात्मा से उनका समर्थन कर रहे हैं।

 शर्मा ने कहा कि हमेशा वोटों की राजनीति करने वाली कांग्रेस का अंतरात्मा से कोई रिश्ता रहा नहीं। इसलिए उसे डर है कि कहीं उनके भी लोग अंतरात्मा की आवाज पर द्रौपदी मुर्मू जी को समर्थन दे दें। इसीलिए कांग्रेस अनर्गल आरोप लगा रही है। शर्मा ने कहा कि मैं सभी दलों के मतदाताओं से आग्रह करता हूं कि वे अपनी आत्मा की आवाज को सुनें और द्रौपदी मुर्मू जी का समर्थन करें। शर्मा ने कहा कि भाजपा का राजनीतिक आधार बहुत विस्तृत है और मध्यप्रदेश से एनडीए की राष्ट्रपति प्रत्याशी द्रौपदी मूर्मू ऐतिहासिक बहुमत हासिल कर चुनाव जीतेंगी।


अपने आरोपों के लिए प्रदेश की जनता से माफी मांगें कमलनाथ
प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि कमलनाथ जी अचानक नींद से जागते हैं और जैसे सपने में कुछ देख लिया हो, उसके आधार पर अनर्गल आरोप लगाने लगते हैं। शर्मा ने कहा कि कमलनाथ जी मुख्यमंत्री और केंद्रीय मंत्री जैसे पदों पर रहे हैं, उन्हें कोई भी आरोप लगाने से पहले विचार जरूर करना चाहिए। श्री शर्मा ने कहा कि जनजातीय समाज के विकास के लिए भाजपा शुरू से ही चिंतित रही है। स्व. अटलबिहारी वाजपेयी जी की सरकार ने अलग से जनजाति मंत्रालय बनाया था।

 उन्हीं के पदचिह्नों पर चलते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक जनजातीय महिला को राष्ट्रपति पद का प्रत्याशी बनाया है। ऐसे में कमलनाथ आरोप लगाकर मध्यप्रदेश की जनता को गुमराह और बदनाम कर रहे हैं। उनके इस झूठ को प्रदेश कभी सहन नहीं करेगा और उन्हें मध्यप्रदेश की जनता से तत्काल माफी मांगनी चाहिए।


गुंडागर्दी करके राजनीति का अपराधीकरण करना चाहते हैं कमलनाथ
शर्मा ने कहा कि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ से मैं यह पूछना चाहता हूं कि आपने छिंदवाड़ा में हमारे अनुसूचित जाति के एक जिला पंचायत सदस्य को कहां गायब किया है?

क्या आप छिंदवाड़ा में इसी तरह की गुंडागर्दी करके राजनीति का अपराधीकरण करना चाहते हैं? क्या यही आपकी राजनीति की धारा है? कमलनाथ को इन सवालों के जवाब प्रदेश की जनता को देना चाहिए। श्री शर्मा ने कहा कि अभी हम जिला पंचायत सदस्य को बंधक बनाने, अपहृत किए जाने की मामले की जांच कर रहे हैं, इसके बाद पार्टी जो भी निर्णय लेगी, वो बहुत कड़ा होगा।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 August 2026
इंदौर की डिजाइन एजेंसी द कॉन्टेक्स्ट रूम, ने हाल ही में दुबई में आयोजित द मार्केटिंग सोसाइटी जीसीसी अवार्ड्स 2026 में मैगी स्पाइसी कैंपेन के लिए पहला स्थान हासिल किया है। 15…
 12 August 2026
इंदौर। 15 अगस्त सिर्फ कैलेंडर की एक तारीख नहीं, बल्कि देश के इतिहास, आजादी और उससे जुड़ी भावनाओं को याद करने का दिन है। इस दिन शहर में कहीं तिरंगा…
 08 August 2026
इंदौर: इस रक्षाबंधन पर 5 से 15 वर्ष के बच्चों द्वारा बच्चों और परिवारों के लिए एक अनोखा उत्सव आयोजित किया जा रहा है। राखी किड्स बाज़ार रविवार 09 अगस्त…
 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
Advt.