प्रदेश के ग्रामीण इलाकों में गहराने लगा पेयजल संकट

Updated on 18-04-2022 07:43 PM

भोपाल मध्यप्रदेश में गर्मी के तीखे तेवर होने के साथ ही पानी की समस्या भी विकराल रुप धारण करती जा रही है। खासकर कई ग्रामीण क्षेत्रों की हालत बेहद खराब है। इन इलाकों में निस्तार के लिए पानी तो छोडिए लोगों को पीने के लिए भी साफ पानी नहीं मिल रहा है।

मध्यप्रदेश के गांवों में 18608 हैंडपंप, 1681 सिंगल फेस मोटर खराब हैं तो 1011 नलजल योजनाएं बंद हैं। हैंडपंप ग्राम पंचायत स्तर पर सुधारे जा सकते हैं, पर 12134 हैंडपंपों में पानी ही नहीं है। गांवों में पानी के इंतजाम का जिम्मा लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग (पीएचई) का है।

 पंचायतों ने इसकी लिखित सूचना विभाग को दे दी है, लेकिन पानी के नए स्रोत तैयार करने की फाइलें आगे नहीं बढ़ रही हैं। नतीजा ग्रामीणों को निजी ट्यूबवेल मालिकों से पानी लेना पड़ रहा है।प्रदेश में पांच लाख 57 हजार 185 हैंडपंप हैं। पीएचई की रिपोर्ट के अनुसार इनमें से 18608 हैंडपंप खराब हैं। 3369 सुधारे जा सकते हैं, पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है। जबकि, 3105 हैंडपंप सुधार योग्य ही नहीं हैं।

 ऐसे ही हालात सिंगल फेस मोटर को लेकर हैं। 1,681 सिंगल फेस मोटर खराब होने से इतने ही गांवों में पेयजल व्यवस्था ठप हो गई है। इनमें से 992 मोटर सुधार योग्य नहीं हैं। 444 के पंप खराब हैं। 53 सिंगल फेस मोटर ऐसी भी हैं, जिन्हें पंचायत ही नहीं चला रही हैं।

वहीं ग्रामीण अंचल में 16572 नल-जल योजनाएं संचालित हैं। इनमें से 1011 बंद हैं। एक केबल चोरी होने के कारण बंद है तो 38 योजनाएं इसलिए बंद हैं क्योंकि उनकी बिजली कट गई है। स्थायी कनेक्शन मिलने के कारण 14, गांव की बिजली कटने के कारण एक, ट्रांसफार्मर जल जाने के कारण 32 और वोल्टेज की समस्या होने के कारण 22 नल-जल योजनाएं बंद हैं। पानी की समस्या के चलते जिला प्रशासन को छह ट्यूबवेल अधिग्रहित करने पड़े हैं।

 सिवनी जिले के पांच गांवों के लिए पांच और कटनी जिले के एक गांव का ट्यूबवेल अधिग्रहित किया गया है। यह कार्रवाई ट्यूबवेल मालिकों की सहमति से हुई है। राजधानी से 15 किमी दूर ग्राम झागरिया में पठार पर बसी बस्ती के बाशिंदों को निजी ट्यूबवेल से पानी खरीदना पड़ रहा है।

बस्ती में पानी का स्रोत नहीं है। ऐसे में वे नजदीक के खेत से पानी लाते हैं। इतने पर भी पानी तब मिल पाता है, जब खेत मालिक वहां उपस्थित हो। गांव के प्रहलाद सिंह ने बताया कि पंचायत ने पानी की कोई व्यवस्था नहीं की गई है। ग्राम इमलिया में एक भी हैंडपंप नहीं हैं। पानी के लिए पाइप लाइन बिछाई गई है, पर पर्याप्त सप्लाई नहीं हो रही है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 August 2026
इंदौर की डिजाइन एजेंसी द कॉन्टेक्स्ट रूम, ने हाल ही में दुबई में आयोजित द मार्केटिंग सोसाइटी जीसीसी अवार्ड्स 2026 में मैगी स्पाइसी कैंपेन के लिए पहला स्थान हासिल किया है। 15…
 12 August 2026
इंदौर। 15 अगस्त सिर्फ कैलेंडर की एक तारीख नहीं, बल्कि देश के इतिहास, आजादी और उससे जुड़ी भावनाओं को याद करने का दिन है। इस दिन शहर में कहीं तिरंगा…
 08 August 2026
इंदौर: इस रक्षाबंधन पर 5 से 15 वर्ष के बच्चों द्वारा बच्चों और परिवारों के लिए एक अनोखा उत्सव आयोजित किया जा रहा है। राखी किड्स बाज़ार रविवार 09 अगस्त…
 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
Advt.