नशामुक्त भारत अभियान जिलों में मुहिम तेज

Updated on 12-07-2022 06:05 PM

राज्य शासन ने 'नशामुक्त भारत अभियान' में शामिल प्रदेश के 15 जिलों में गतिविधियाँ तेज कर राष्ट्रीय एप NMBA में प्रविष्टि करने के निर्देश दिये हैं, जिससे राष्ट्रीय स्तर पर इनका सतत् मूल्यांकन हो सके। मध्यप्रदेश अभियान में अग्रणी राज्यों में शामिल है। केन्द्र शासन द्वारा अगस्त माह में 'आजादी के अमृत महोत्सव' में 'नशामुक्त भारत अभियान' में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 3 राज्य और जिलों को पुरस्कृत किया जाएगा।

अभियान की सफलता को देखते हुए केन्द्र शासन ने 'नशामुक्त भारत अभियान-2.0' भी शुरू करने का निर्णय लिया है। वर्तमान में अभियान में देश के नशे के विरूद्ध जन-जागरूकता की आवश्यकता वाले 272 जिले शामिल हैं। दूसरे चरण में 100 अन्य जिलों को शामिल किया जाएगा। मध्यप्रदेश से अभियान में 15 जिले शामिल हैं और दूसरे चरण के लिये जिलों का नाम माँगा गया है।

सामाजिक न्याय एवं नि:शक्तजन कल्याण विभाग द्वारा गत माह 14 से 30 जून तक हुए पखवाड़े में जबलपुर जिले में 23 हजार 321 और दतिया में 20 हजार 765 गतिविधियों की प्रविष्टि को काफी सराहना मिली। अभियान में शामिल प्रदेश के 15 जिलों- सागर, इंदौर, नर्मदापुरम, मंदसौर, सतना, ग्वालियर, भोपाल, उज्जैन, छिंदवाड़ा, नरसिंहपुर, नीमच, रतलाम, जबलपुर, रीवा और दतिया के कलेक्टर से कहा गया है कि शेष जुलाई माह में सभी विभागों के सहयोग से नशा विरोधी जन-जागरूकता गतिविधियाँ करें। 'नशामुक्त भारत अभियान' (NMBA) मोबाइल एप पर रियल टाइम पर जिले तथा मास्टर वॉलेंटियर्स द्वारा गतिविधियों की प्रविष्टियाँ की जाएँ।

'आजादी के अमृत महोत्सव' में जिले के 75 महत्वपूर्ण स्थलों पर एक साथ 'नशामुक्त भारत अभियान' की अति-महत्वपूर्ण विविध गतिविधियों को विभागों और जन-प्रतिनिधियों की सहभागिता से सम्पन्न कर एप पर प्रविष्टियाँ दर्ज कराएँ। जुलाई माह के अति-महत्वपूर्ण 'ऐतिहासिक दिवस' - 'तिरंगा दिवस', स्वतंत्रता संग्राम सेनानी चन्द्रशेखर आजा़द की जयंती, लोकमान्य बाल गंगाधर तिलक की पुण्य-तिथि आदि पर सामूहिक कार्यक्रम किए जाएँ।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 August 2026
इंदौर की डिजाइन एजेंसी द कॉन्टेक्स्ट रूम, ने हाल ही में दुबई में आयोजित द मार्केटिंग सोसाइटी जीसीसी अवार्ड्स 2026 में मैगी स्पाइसी कैंपेन के लिए पहला स्थान हासिल किया है। 15…
 12 August 2026
इंदौर। 15 अगस्त सिर्फ कैलेंडर की एक तारीख नहीं, बल्कि देश के इतिहास, आजादी और उससे जुड़ी भावनाओं को याद करने का दिन है। इस दिन शहर में कहीं तिरंगा…
 08 August 2026
इंदौर: इस रक्षाबंधन पर 5 से 15 वर्ष के बच्चों द्वारा बच्चों और परिवारों के लिए एक अनोखा उत्सव आयोजित किया जा रहा है। राखी किड्स बाज़ार रविवार 09 अगस्त…
 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
Advt.