सूर्यग्रहण के कारण महालक्ष्मी मंदिर में सिर्फ तीन दिन रहेगा शृंगार

Updated on 19-10-2022 05:30 PM

रतलाम
 पांच दिवसीय दीपोत्सव में माणकचौक स्थित प्रसिद्ध महालक्ष्मी मंदिर में श्रद्धालुओं द्वारा दिए गए सोना-चांदी, आभूषण, मोती, हीरे और नकदी से होने वाली सजावट व विशेष शृंगार इस बार तीन दिन ही रहेगा। शृंगार के लिए मंगलवार से श्रद्धालुओं से सामग्री लेने की शुरुआत होगी। 25 अक्टूबर को सूर्यग्रहण होने से इस बार मंदिर में की गई सजावट व महालक्ष्‌मीजी का विशेष श्रृंगार 24 अक्टूबर दीपावली की रात ही वापस समेट लिया जाएगा। ग्रहण के सूतक काल में जहां मंदिर के कपाट बंद रहेंगे वहीं मोक्ष के बाद मंदिर में साफ-सफाई और मूर्तियों को स्नान आदि कराया जाता है। इसी वजह से श्रद्धालुओं द्वारा दी गई सामग्री मंदिर में धनतेरस से दीपावली की रात तक रखने के बाद वापस कर दी जाएगी। हर बार भाई-दूज तक शृंगार रहता था।

सामग्री देने पर मिलेगा टोकन

हर बार की तरह इस बार भी श्रृंगार के लिए सामग्री देने वाले श्रद्धालुओं को टोकन दिया जाएगा। इसी टोकन के आधार पर सामग्री वापस भी की जाएगी। मंदिर के संजय पुजारी ने बताया कि मंगलवार से सामग्री लेंगे। सूर्यग्रहण के कारण इस बार दीपावली पर ही सामग्री वापस कर दी जाएगी। पड़वी के दिन ग्रहण के मोक्ष के बाद मंदिर की साफ-सफाई की जाएगी।

कुबेर पोटली नहीं बंटेगी

कोरोना काल से मंदिर में दर्शनार्थियों को कुबेर पोटली वितरण की व्यवस्था पर रोक लगा दी गई है। इस बार भी धनतेरस पर कुबेर पोटली नहीं बांटी जाएगी। हालांकि सामग्री रखने वाले श्रद्धालुओं को पोटली मिलेगी। कुबेर पोटली में सीपी, सुपारी, कमल गट्टा, सिक्का आदि सामग्री रहती है। मान्यता है कि इसे घर की तिजोरी में रखने से समृद्धि बनी रहती है।

नोटों, जेवरों से होती है विशेष सजावट

उल्लेखनीय है कि प्रति वर्ष श्रद्धालुओं द्वारा दी गई सामग्री से महालक्ष्‌मी मंदिर की सजावट के बाद पट धनतेरस पर तड़के शुभ मुहूर्त में खोले जाते हैं। पांच दिवसीय दीपोत्सव में श्रद्धालुओं द्वारा दिए जाने वाले आभूषण, हीरे, मोती, तिजोरी, नकदी आदि से की गई सजावट भाई दूज तक रहती है। इसके बाद श्रद्धालुओं को उनकी सामग्री वापस कर दी जाती है। मान्यता है कि मंदिर में सामग्री देने के बाद वापस लेकर घर में रखने पर वर्षभर महालक्ष्‌मी की कृपा बनी रहती है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 August 2026
इंदौर की डिजाइन एजेंसी द कॉन्टेक्स्ट रूम, ने हाल ही में दुबई में आयोजित द मार्केटिंग सोसाइटी जीसीसी अवार्ड्स 2026 में मैगी स्पाइसी कैंपेन के लिए पहला स्थान हासिल किया है। 15…
 12 August 2026
इंदौर। 15 अगस्त सिर्फ कैलेंडर की एक तारीख नहीं, बल्कि देश के इतिहास, आजादी और उससे जुड़ी भावनाओं को याद करने का दिन है। इस दिन शहर में कहीं तिरंगा…
 08 August 2026
इंदौर: इस रक्षाबंधन पर 5 से 15 वर्ष के बच्चों द्वारा बच्चों और परिवारों के लिए एक अनोखा उत्सव आयोजित किया जा रहा है। राखी किड्स बाज़ार रविवार 09 अगस्त…
 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
Advt.