पर्यावरण प्रदूषण रोकने ई-ऑटो चालन पर विचार – परिवहन मंत्री राजपूत

Updated on 30-09-2022 06:00 PM

परिवहन एवं राजस्व मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने कहा है कि प्रदेश में ई-ऑटो से जहाँ एक ओर बढ़ते प्रदूषण को नियंत्रण किया जा सकेगा, वहीं दूसरी ओर पेट्रोल एवं डीजल पर होने वाले व्यय पर भी अंकुश लगाया जा सकेगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश में कामर्शियल वाहनों का फिटनेस अभी तक मेन्युअल ही किया जा रहा है। कम्प्यूटरीकृत फिटनेस के लिए प्रदेश में संभागीय स्तर पर ऑटोमेटेड व्हीकल फिटनेस सेंटर की स्थापना के प्रस्ताव भी आमंत्रित किए गए हैं।

परिवहन मंत्री राजपूत मंत्रालय में ऑटोमेटेड व्हीकल फिटनेस सेंटर स्थापना एवं ई-रिक्शा के संचालन के लिए परिवहन अधिकारियों के साथ समीक्षा कर रहे थे। बैठक में परिवहन आयुक्त संजय कुमार झा, परिवहन अपर आयुक्त अरविन्द सक्सेना एवं अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

मंत्री राजपूत ने बताया कि प्रदेश में आम नागरिक आवागमन के लिए ऑटो का उपयोग अधिक करते हैं। उन्होंने कहा कि हमारा प्रयास प्रदेश में इको फ्रेंडली बसों के संचालन का भी है। पायलट प्रोजेक्ट के रूप में ई-ऑटो के संचालन पर विचार किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि पेट्रोल एवं डीजल ऑटो मालिक चाहे तो स्वयं अपने पुराने ऑटो में ई-किट लगवा सकते हैं, जिस पर 40 से 50 हजार रूपये तक व्यय संभावित है अथवा नया ई-ऑटो भी क्रय कर सकते हैं।

व्हीकल फिटनेस सेंटर

परिवहन मंत्री राजपूत ने व्हीकल फिटनेस सेंटर की स्थाना की समीक्षा की। उन्होंने बताया कि अभी तक कामर्शियल वाहनों का फिटनेस मेन्युअल किया जा रहा है। ऑटोमेटेड व्हीकल फिटनेस सेंटर की स्थापना से वाहनों के आइल लीकेज, ब्रेक, लाइट, बेटरी, आदि की चेकिंग के बाद ही फिटनेस प्रमाण-पत्र जारी किया जाएगा। उन्होंने बताया कि फिटनेस सेंटर संभागीय स्तर पर खोले जायेंगे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 August 2026
इंदौर की डिजाइन एजेंसी द कॉन्टेक्स्ट रूम, ने हाल ही में दुबई में आयोजित द मार्केटिंग सोसाइटी जीसीसी अवार्ड्स 2026 में मैगी स्पाइसी कैंपेन के लिए पहला स्थान हासिल किया है। 15…
 12 August 2026
इंदौर। 15 अगस्त सिर्फ कैलेंडर की एक तारीख नहीं, बल्कि देश के इतिहास, आजादी और उससे जुड़ी भावनाओं को याद करने का दिन है। इस दिन शहर में कहीं तिरंगा…
 08 August 2026
इंदौर: इस रक्षाबंधन पर 5 से 15 वर्ष के बच्चों द्वारा बच्चों और परिवारों के लिए एक अनोखा उत्सव आयोजित किया जा रहा है। राखी किड्स बाज़ार रविवार 09 अगस्त…
 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
Advt.