मंत्री श्री पटेल द्वारा स्वच्छ भारत अभियान में ई-रिक्शा का लोकार्पण, गाँव-गाँव से होगा कचरा संग्रहण

Updated on 05-05-2022 06:40 PM

भोपाल पशुपालन एवं सामाजिक कल्याण मंत्री प्रेम सिंह पटेल ने स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण के तहत बड़वानी जिले को मिले 17 -रिक्शा का शुभारंभ हरी-झण्डी दिखाकर और चलाकर किया। श्री पटेल ने बताया कि -रिक्शा कचरा वाहनों से ग्राम पंचायत बोरयाल, मेणीमाता, सिलावद, सजवानी, बालकुआँ, तलवाड़ा बुजुर्ग, लोनसरा खुर्द, बड़गाँव, छोटा बड़दा, मंडवाड़ा, तलवाड़ा डेब, कुआँ, बरूफाटक, दानोद, बिलवानी, बालसमुंद, चितावल में घर-घर जाकर कचरा संग्रहण किया जायेगा। वाहनों का संचालन ग्राम पंचायतों द्वारा स्वयं की निधि से किया जायेगा।

विकास कार्यों का भूमि-पूजन, लोकार्पण, बावड़ियों का जीर्णोद्धार

मंत्री श्री प्रेम सिंह पटेल ने बुधवार को ग्राम पोखलिया में जन-समस्या सह कृषक चौपाल में विकास कार्यों का भूमि-पूजन एवं लोकार्पण किया और ग्रामीणों से प्राप्त आवेदनों का मौके पर ही निराकरण करवाया। ग्रामीणों को विभिन्न जन-कल्याणकारी योजनाओं के तहत मिलने वाले लाभ भी वितरित किये। शिविर के पूर्व श्री पटेल ने ग्राम हाटबावड़ी में तीन बावड़ियों के जीर्णोद्धार कार्य का शुभारंभ ग्रामीणों के साथ श्रमदान कर किया। ग्राम में बनने वाली आँगनवाड़ी भवन एवं नवीन आरएमएस का भूमि-पूजन तथा नल-जल योजना का लोकार्पण भी किया।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 August 2026
इंदौर की डिजाइन एजेंसी द कॉन्टेक्स्ट रूम, ने हाल ही में दुबई में आयोजित द मार्केटिंग सोसाइटी जीसीसी अवार्ड्स 2026 में मैगी स्पाइसी कैंपेन के लिए पहला स्थान हासिल किया है। 15…
 12 August 2026
इंदौर। 15 अगस्त सिर्फ कैलेंडर की एक तारीख नहीं, बल्कि देश के इतिहास, आजादी और उससे जुड़ी भावनाओं को याद करने का दिन है। इस दिन शहर में कहीं तिरंगा…
 08 August 2026
इंदौर: इस रक्षाबंधन पर 5 से 15 वर्ष के बच्चों द्वारा बच्चों और परिवारों के लिए एक अनोखा उत्सव आयोजित किया जा रहा है। राखी किड्स बाज़ार रविवार 09 अगस्त…
 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
Advt.