भीषण गर्मी का असर

Updated on 10-04-2022 05:44 PM

भोपाल राजधानी समेत पूरे प्रदेश में भीषण गर्मी पड़ रही है। ऐसे में अभिभावक अभी से निजी स्कूलों में भी गर्मी की छुट्टी की मांग कर रहे हैं। इस संबंध में स्कूल शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार ने संकेत दिए कि भीषण गर्मी के कारण प्रदेश के निजी स्कूल भी बंद करने पर विचार चल रहा है। उन्होंने कहा कि इस बार सरकारी स्कूलों के बच्चों को अप्रैल में नहीं, बल्कि जून में बुलाया जाएगा। अप्रैल में पूरा प्रदेश भीषण गर्मी के चपेट में है। ऐसे में सरकारी स्कूलों में ग्रीष्मावकाश के बाद ही नया सत्र शुरू किया जा रहा है।

इस बार अप्रैल के बदले 15 जून से नया सत्र शुरू होगा। मंत्री ने कहा कि कई अभिभावक भी परेशान हो रहे हैं। स्कूल शिक्षा विभाग के अधिकारियों से इस संबंध में चर्चा चल रही है। 15 अप्रैल के बाद निजी स्कूलों में छुट्टी किए जाने की संभावना है। हालांकि अभिभावकों की मांग पर राजधानी भोपाल में कलेक्टर अविनाश लवानिया ने बीते मंगलवार को आदेश जारी कर सभी सरकारी निजी स्कूलों का समय सुबह सात से दोपहर 12 बजे तक कर दिया। कुछ अन्य शहरों में भी दोपहर 12 बजे तक ही स्कूल लगाने के आदेश जारी किए गए हैं। इसके बावजूद भी निजी स्कूल के बच्चे धूप में तप रहे हैं।

कलेक्टर के आदेश का पालन नहीं

वहीं राजधानी के कुछ स्कूलों ने कलेक्टर के आदेश का पालन नहीं किया है। विद्यार्थियों को भीषण गर्मी का सामना करना पड़ रहा था। इस कारण स्कूलों का समय बदला गया। बता दें, कि कलेक्टर के पास कुछ स्कूलों में प्रार्थना के समय बच्चों के दोपहर में चक्कर आने से गिरने की शिकायत भी मिली थी। इसके बाद तत्काल प्रभाव से बीते बुधवार से स्कूलों के समय में परिवर्तन कर दिया गया था।

इसके बावजूद दो शिफ्ट में लगने वाले स्कूलों का कुछ भी नहीं हो पाया है। इसमें राजधानी का कैंपियन स्कूल और केंद्रीय विद्यालय क्रमांक-3 दो पाली में लगने के कारण दोपहर 12 बजे के बाद दूसरी शिफ्ट लगाई जा रही है। इस कारण बच्चों को दोपहर में चिलचिलाती धूप का सामना करना पड़ रहा है। जिला प्रशासन दो शिफ्ट में चलने वाले स्कूलों के संबंध में निर्णय लेने वाले थे, लेकिन कुछ भी नहीं हुआ। अभी भी कैंपियन स्कूल में एक पाली सुबह 7 से 11:45 बजे तक और दूसरी पाली की छुट्टी 12.45 बजे होती है।

बसों की संख्या कम होने के कारण दोनों पाली में एक घंटे का गैप रखा जाता है। वहीं केंद्रीय विद्यालय क्रमांक-3 में पहली पाली 7 से 12 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर 12.30 बजे से शाम 6 बजे तक संचालित की जा रही है। दोपहर में बच्चों को स्कूल पहुंचने में परेशानी हो रही है। कई बच्चे इन स्कूलों में दस से बारह किमी तक परेशान हो रहे हैं।

बच्चे तपती धूप में हो रहे हैं परेशान

भीषण गर्मी के कारण स्कूलों से छुट्टी भले ही 12 बजे हो जाती है, लेकिन गर्मी में बच्चों को वैन और बस में तपना पड़ रहा है। ऐसे ही बच्चे धूप में परेशान हो रहे हैं। इस कारण बच्चों की तबियत खराब होने की शिकायत मिल रही है। बच्चों की आंखें लाल होने की समस्याएं और बुखार आदि की समस्या भी सामने रही है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 August 2026
इंदौर की डिजाइन एजेंसी द कॉन्टेक्स्ट रूम, ने हाल ही में दुबई में आयोजित द मार्केटिंग सोसाइटी जीसीसी अवार्ड्स 2026 में मैगी स्पाइसी कैंपेन के लिए पहला स्थान हासिल किया है। 15…
 12 August 2026
इंदौर। 15 अगस्त सिर्फ कैलेंडर की एक तारीख नहीं, बल्कि देश के इतिहास, आजादी और उससे जुड़ी भावनाओं को याद करने का दिन है। इस दिन शहर में कहीं तिरंगा…
 08 August 2026
इंदौर: इस रक्षाबंधन पर 5 से 15 वर्ष के बच्चों द्वारा बच्चों और परिवारों के लिए एक अनोखा उत्सव आयोजित किया जा रहा है। राखी किड्स बाज़ार रविवार 09 अगस्त…
 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
Advt.