एक्साइज ड्यूटी 10 प्रतिशत कम करने का असर

Updated on 06-03-2022 10:16 PM

भोपाल मध्यप्रदेश में 1 अप्रैल से शराब सस्ती हो जाएगी। देसी शराब का 110 रुपए में मिलने वाला 180 एमएल का पौवा 85 रुपए का हो जाएगा। विदेशी शराब से 10 प्रतिशत एक्साइज ड्यूटी कम की जा रही है, जिससे यह शराब 50 रुपए से 500 रुपए तक सस्ती होगी।

प्रदेश में देसी शराब सस्ती करने के लिए शराब बनने से लेकर ग्राहक तक पहुंचने की कमाई का मार्जिन घटा दिया गया है। मंत्रिमंडल समूह की हुई बैठक में हेरिटेज लिकर का पेटेंट कराने पर सहमति बनी है। इससे जनजातियों का आर्थिक सशक्तिकरण हो सकेगा।

 मध्यप्रदेश हेरिटेज (पारंपरिक) शराब नीति 2022 में आदिवासियों को महुए की शराब बनाए जाने को अनुमति दी गई है। फिलहाल, महुआ से शराब बनाया जाना पायलट प्रोजेक्ट के रूप में डिंडोरी और आलीराजपुर में लागू होगा।

4 गुना ज्यादा स्टॉक रख सकेंगे

प्रदेश में राज्य सरकार द्वारा घोषित नई शराब नीति 1 अप्रैल से लागू होने जा रही है। इसमें खास यह भी होगा कि आम नागरिक, जिनकी सालाना आय 1 करोड़ या अधिक है, वह 50 हजार फीस जमा कर बार का लाइसेंस ले सकेंगे। अभी व्यक्ति को तीन बोतल सील पैक और एक खुली बोतल या एक पेटी बीयर रखने की अनुमति थी। नई व्यवस्था के तहत वह इस क्षमता का चार गुना स्टॉक रख सकेगा। बता दें कि प्रदेश में फिलहाल 2544 देसी और 1061 विदेशी शराब दुकानें हैं।

 निगम 4 जगह बनाएगा डेडिकेटेड शराब दुकानें

उधर नगर निगम भोपाल में डेडिकेटेड शराब दुकानें खोलने जा रहा है। एक अप्रैल से सर्वधर्म कॉलोनी कोलार, पी एंड टी चौराहा, पंचशील नगर और कोकता की शराब दुकानें नगर निगम द्वारा बनाई जा रही दुकानों में ही खुलेंगी। अन्य इलाकों में भी दुकानें तलाशी जा रही हैं। दरअसल, रहवासी क्षेत्रों के आसपास, मुख्य बाजारों में या धार्मिक स्थलों के रास्तों पर शराब दुकानें खोलने का विरोध होता है।

 इसी से बचने के लिए सरकार ने नई नीति में यह प्रावधान जोड़ा है कि जहां निकाय की दुकानें उपलब्ध होंगी, वहां कॉन्ट्रैक्टर को शराब दुकान चलाने दी जाएगी। कॉन्ट्रैक्टर समाप्त होने पर दुकान खाली करना जरूरी होगा। बागसेवनिया, कटारा हिल्स, आनंद नगर में भी जगह तलाशी जा रही है। शहर में 90 शराब दुकानें स्वीकृत हैं। कमिश्नर वीएस चौधरी कोलसानी के मुताबिक जहां भी सरकारी जमीन होगी, वहां शराब दुकान बनेगी। इसके लिए कलेक्टर गाइडलाइन का 2त्न मासिक किराया लेंगे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 August 2026
इंदौर की डिजाइन एजेंसी द कॉन्टेक्स्ट रूम, ने हाल ही में दुबई में आयोजित द मार्केटिंग सोसाइटी जीसीसी अवार्ड्स 2026 में मैगी स्पाइसी कैंपेन के लिए पहला स्थान हासिल किया है। 15…
 12 August 2026
इंदौर। 15 अगस्त सिर्फ कैलेंडर की एक तारीख नहीं, बल्कि देश के इतिहास, आजादी और उससे जुड़ी भावनाओं को याद करने का दिन है। इस दिन शहर में कहीं तिरंगा…
 08 August 2026
इंदौर: इस रक्षाबंधन पर 5 से 15 वर्ष के बच्चों द्वारा बच्चों और परिवारों के लिए एक अनोखा उत्सव आयोजित किया जा रहा है। राखी किड्स बाज़ार रविवार 09 अगस्त…
 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
Advt.