खादी प्रदर्शनी से खादी को आम जन तक पहुँचने का प्रयास - जितेंद्र लिटोरिया

Updated on 23-01-2022 05:18 PM

भोपाल। अध्यक्ष मध्यप्रदेश खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड जितेंद्र लिटोरिया ने कहा है कि खादी ग्रामोद्योग प्रदर्शनी आमजन में खादी के प्रति आकर्षण बढ़ाने की सार्थक पहल है। उन्होंने यह बात भोपाल हाट बाजार परिसर में प्रदर्शनी के शुभारंभ अवसर पर कही।

अध्यक्ष जितेंद्र लिटोरिया ने कहा कि खादी के लिए यह बहुत ही महत्वपूर्ण कदम हैं। ऐसी प्रदर्शनियों से खादी के प्रति लोगों का आकर्षण बढ़ेगा। उन्होंने कहा कि इसी तर्ज पर प्रदेश के अन्य शहरों में भी खादी प्रदर्शनियाँ लगाई जायेंगी।

बोर्ड की प्रबंध संचालक श्रीमती अनुभा श्रीवास्तव ने बताया कि राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी की आत्म-निर्भर भारत की परिकल्पना के अनुरूप सुदूर ग्रामीण अंचलों के खादी वस्त्रों, कुटीर ग्रामोद्योग उत्पादों तथा माटी शिल्पियों के उत्पादों को दैनिक जीवन में उपयोग हेतु प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से मध्यप्रदेश खादी तथा ग्रामोद्योग बोर्ड एवं माटीकला बोर्ड द्वारा भोपाल हाट परिसर में "खादी प्रदर्शनी 2022" लगाई गई है। इस आयोजन से खादी, कुटीर ग्रामोद्योग, माटी शिल्प एवं इस क्षेत्र से जुड़े बुनकर, प्रिन्टर एवं अन्य कारीगरों को सतत् रोजगार उपलब्ध होगा।

प्रदर्शनी 21 जनवरी से 4 फरवरी तक प्रातः 12 से रात्रि 9 बजे तक भोपाल हाट में लगेगी। प्रदर्शनी में लगभग 11 राज्यों की 50 से ज्यादा खादी ग्रामोद्योग संस्थाओं/इकाइयों द्वारा विक्रय हेतु उत्पाद उपलब्ध कराए गए हैं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 09 May 2026
इंदौर। इस मई में इंदौर एक अद्वितीय सांस्कृतिक और ऐतिहासिक उत्सव का साक्षी बनने जा रहा है। शिवशाही महानाट्य — एक भव्य ऐतिहासिक मेगा नाटक — छत्रपति शिवाजी महाराज के अदम्य साहस, दूरदर्शिता और बलिदान की…
 01 May 2026
इंदौर। ब्यूटी और वेलनेस इंडस्ट्री में नई ऊर्जा और अवसरों का संचार करने के उद्देश्य से नेशनल आर्टिस्ट्स चैम्पियनशिप 2026 का भव्य आयोजन 20 से 22 जुलाई तक इंदौर के…
 30 April 2026
इंदौर —इंदौर एनिमल लिबरेशन शनिवार, 02 मई 2026 को शाम 6 बजे से 8 बजे तक छप्पन दुकान पर एक विशेष जन-जागरूकता पहल आयोजित कर रहा है, जिसका उद्देश्य डेयरी…
 25 April 2026
इंदौर— चत्रभुज नरसी स्कूल (CNS), इंदौर ने 25 और 26 अप्रैल, 2026 को पिस्टल शूटिंग कॉम्पिटिशन से अपनी स्टेट-ऑफ़-द-आर्ट पिस्टल शूटिंग एकेडमी की शुरुआत की। इस इवेंट का फोकस ओलंपिक…
 25 April 2026
इंदौर: देश की प्रतिष्ठित इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा जेईई मेन्स (सेशन 2) 2026 में इंदौर के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए शहर का नाम रोशन किया है। नारायणा कोचिंग सेंटर,…
 22 April 2026
इंदौर: चत्रभुज नरसी स्कूल, में 25 और 26 अप्रैल, 2026 को पिस्टल शूटिंग प्रतियोगिता होगी। इस प्रतियोगिता में छात्र और वयस्क इस अनुशासित खेल में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।…
 17 April 2026
इंदौर। मध्यप्रदेश से एक अहम पहल सामने आई है, जहां एक इंडियन स्टार्टअप देश की सिक्योरिटी को और मजबूत बनाने के लिए स्वदेशी टेक्नोलॉजी पर काम कर रहा है। बढ़ते…
 13 April 2026
इंदौर। शहर के प्रतिष्ठित एसेंशिया लग्ज़री होटल में 19 अप्रैल तक एक विशेष महाराष्ट्रीयन फूड फेस्टिवल का आयोजन किया जा रहा है। यह फेस्टिवल होटल के ब्लू सॉल्ट और कॉफी रेस्टोरेंट में प्रतिदिन…
 10 April 2026
इंदौर: मिताशा फाउंडेशन के नेतृत्व में संचालित “संकल्प एक लाख अंगदान से जीवनदान” अभियान के अंतर्गत अंगदान हेतु प्रेरित करने के उद्देश्य से एक महत्वपूर्ण ऑनलाइन सी.एम.ई. का आयोजन किया…
Advt.