भारत के 16वें राष्ट्रपति के पद हेतु निर्वाचन 18 जुलाई को

Updated on 12-07-2022 06:16 PM

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्री अनुपम राजन ने आज विधान सभा में राष्ट्रपति पद के निर्वाचन की तैयारियों के संबंध में मतदान स्थल एवं स्ट्रांग रूम का निरीक्षण किया। आगामी 18 जुलाई को भारत के 16वें राष्ट्रपति पद के लिये निर्वाचन होना है। निरीक्षण के दौरान अपर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्री राजेश कौल उपस्थित थे।

राष्ट्रपति निर्वाचन के संबंध में मतपेटी, मतपत्र एवं निर्वाचन सामग्री भारत निर्वाचन आयोग द्वारा उपलब्ध करायी जा रही है। निर्वाचन सामग्री प्राप्त करने के लिये मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय, मध्यप्रदेश से श्री प्रमोद शुक्ला, उप मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी एवं श्री बी.डी. सिंह परस्ते, सहायक रिटर्निंग अधिकारी 11 जुलाई को नई दिल्ली के लिए रवाना होंगे। 13 जुलाई को राष्ट्रपति निर्वाचन में प्रयुक्त होने वाली मतपेटी, मतपत्र, मतदान हेतु विशिष्ट निर्धारित पेन आदि निर्वाचन सामग्री, प्राप्त कर शाम 8:15 बजे इण्डिगो के वायुयान से राजा भोज विमान तल पर आयेंगे। निर्वाचन सामग्री प्रोटोकॉल एवं पूर्ण सुरक्षा में विधान सभा भवन, भोपाल लाई जायेगी। निर्वाचन सामग्री को स्ट्रांग रूम में रखा जायेगा, जहाँ सी.सी.टी.व्ही. कैमरे से सतत् निगरानी की जायेगी। इस प्रक्रिया की वीडियोग्राफी की जाएगी। स्ट्रांग रूम पर सुरक्षा के कडे़ प्रबंध किये गये हैं।

राष्ट्रपति चुनाव के लिये मतदान 18 जुलाई को पूर्वान्ह 10 बजे से अपरान्ह 5 बजे तक निर्धारित है। मध्यप्रदेश विधान सभा भवन, भोपाल में प्रदेश के सभी विधायक अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। मत अंकित करने के लिये भारत निर्वाचन आयोग द्वारा प्रदत्त निर्धारित विशिष्ट पेन का उपयोग किया जाएगा।

मतदान के दौरान विधानसभा परिसर में मीडिया कवरेज हेतु भारत निर्वाचन आयोग द्वारा मीडिया प्रतिनिधियों को प्राधिकार-पत्र जारी किये जा रहे हैं।

मतदान के पश्चात् मतपेटी उसी दिन 18 जुलाई को कड़ी सुरक्षा के साथ राज्य सभा सचिवालय नई दिल्ली ले जाकर रिटर्निंग अधिकारी को सौंपी जाएगी। मतपत्रों की गणना 21 जुलाई को नई दिल्ली में की जायेगी।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 August 2026
इंदौर की डिजाइन एजेंसी द कॉन्टेक्स्ट रूम, ने हाल ही में दुबई में आयोजित द मार्केटिंग सोसाइटी जीसीसी अवार्ड्स 2026 में मैगी स्पाइसी कैंपेन के लिए पहला स्थान हासिल किया है। 15…
 12 August 2026
इंदौर। 15 अगस्त सिर्फ कैलेंडर की एक तारीख नहीं, बल्कि देश के इतिहास, आजादी और उससे जुड़ी भावनाओं को याद करने का दिन है। इस दिन शहर में कहीं तिरंगा…
 08 August 2026
इंदौर: इस रक्षाबंधन पर 5 से 15 वर्ष के बच्चों द्वारा बच्चों और परिवारों के लिए एक अनोखा उत्सव आयोजित किया जा रहा है। राखी किड्स बाज़ार रविवार 09 अगस्त…
 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
Advt.