
चुनाव पर्यवेक्षक श्री राजेश जैन और कलेक्टर श्री अविनाश लवानिया ने बैरसिया के मतदान केंद्रों का दोपहर 12 बजे फिर से निरीक्षण किया। सभी केंद्रों पर शांतिपूर्ण तरीके से मतदान प्रक्रिया चल रही हैं। अधिकतर मतदान केंद्रों पर अभी भी मतदाताओं की लाइन लगी हैं। महिलाओं में मतदान के प्रति विशेष उत्साह दिख रहा है।
बैरसिया में अभी तक 52 प्रतिशत मतदान हो चुका है। मतदान के प्रति नागरिकों में उत्साह माहौल बना हुआ है। नागरिक घरों से निकलकर मतदान के लिए आ रहे हैं। मतदान केंद्रों पर सुबह 7 बजे से ही भीड़ बनी हुई हैं। बैरसिया में तेजी से हो रहा है मतदान, अधिकतर मतदान केंद्रों पर आधे से अधिक मतदाता मतदान कर चुके हैं।