न्यू मार्केट व्यापारी महासंघ के चुनाव आठ मार्च को

Updated on 06-03-2022 05:01 PM

भोपाल राजधानी के न्यू मार्केट व्यापारी महासंघ के चुनाव आगामी आठ मार्च को होने जा रहे हैं। चुनाव प्रचार के लिए आज अंतिम दिन है। न्यू मार्केट के हनुमान मंदिर में मतगणना होगी। चुनाव प्रचार के आखरी दिन चुनावी मैदान में किस्मत आजमा रहे प्रत्याशियों ने चुनाव प्रचार तेज कर दिया है और वे प्रत्यक्ष रूप से सभी मतदाताओं से जनसंपर्क कर रहे हैं। घोषणा पत्र जारी हो गए हैं। मतदान को लेकर मुख्य चुनाव अधिकारी प्रकाश राठौर ने तैयारियों को अंतिम रूप देना शुरू कर दिया है। मुकाबला संस्कार पैनल और परिवर्तन पैनल के प्रत्याशियों के बीच है।

अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सचिव, सह-सचिव, कोषाध्यक्ष और पांच कार्यकारणी सदस्य पदों के लिए दोनों ही पैनलों के प्रत्याशी दुकान-दुकान जाकर अपने पक्ष में वोट डालने के लिए व्यक्तिगत सम्पर्क कर रहे हैं। परिवर्तन पैनल और संस्कार पैनल ने चुनाव में पूरी ताकत लगा दी है। उल्लेखनीय है कि न्यू मार्केट में 1300 दुकानें हैं। दोनों पैनलों के उम्मीदवार शनिवार को व्यवसायियों को पार्किंग, अतिक्रमण, जीएसटी सहित अन्य समस्याओं के निराकरण का वादा कर रहे हैं। सभी को आश्वासन दे रहे हैं कि चुनाव में जीत जाने के बाद सभी समस्यायों को दूर कराएंगे। शासन प्रशासन को अवगत कराएंगे।

चुनाव जीतने के लिए हर प्रत्याशी अपने-अपने ढंग से वोटरों से संपर्क साध कर अपने पक्ष में वोट डालने का अनुरोध करने में जुटे हुए हैं। जनसम्पर्क के दौरान उम्मीदवार अपनी और अपने पैनल की दुहाई देकर वोट की अपील कर रहे हैं। इसके साथ ही कुछ उम्मीदवार चुनाव प्रचार के लिए इंटरनेट मीडिया का भी सहारा ले रहे हैं। न्यू मार्केट व्यापारी महासंघ के चुनाव में अध्यक्ष पद के लिए पिछले बार की तरह इस बार भी मुकाबला संस्कार पैनल के सतीश गंगराडे और परिवर्तन पैनल के संजय वलेचा के बीच होगा। इस चुनाव में 950 व्यापारी इस बार मतदान करेंगे और नई कार्यकारिणी तीन साल के लिए चुनी जाएगी।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 August 2026
इंदौर की डिजाइन एजेंसी द कॉन्टेक्स्ट रूम, ने हाल ही में दुबई में आयोजित द मार्केटिंग सोसाइटी जीसीसी अवार्ड्स 2026 में मैगी स्पाइसी कैंपेन के लिए पहला स्थान हासिल किया है। 15…
 12 August 2026
इंदौर। 15 अगस्त सिर्फ कैलेंडर की एक तारीख नहीं, बल्कि देश के इतिहास, आजादी और उससे जुड़ी भावनाओं को याद करने का दिन है। इस दिन शहर में कहीं तिरंगा…
 08 August 2026
इंदौर: इस रक्षाबंधन पर 5 से 15 वर्ष के बच्चों द्वारा बच्चों और परिवारों के लिए एक अनोखा उत्सव आयोजित किया जा रहा है। राखी किड्स बाज़ार रविवार 09 अगस्त…
 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
Advt.