
भोपाल। राजधानी के कटारा हिल्स थाना इलाके मे बीती रात एक इलेक्ट्रिशियन द्वारा तार का फंदा बनाकर फांसी लगाकर खुदकुशी किये जाने की घटना सामने आई है। मृतक ने यह आत्मघाती कदम क्यों उठाया फिलहाल इसके कारणों का खुलासा नहीं हो सका है, जिसकी पुलिस छानबीन कर रही है।
थाना पुलिस से मिली जानकारी के अनुसर पेशे से इलेक्ट्रीशियन और प्राइवेट काम करने वाले संतोष राजपूत पिता राम प्रताप राजपूत (38) लाहरपुर मे रहने वाले सुमित परमार के मकान में किराए से रहते थे। संतोंष के परिवार में पत्नी और दो बच्चे हैं। बीती रात उनकी पत्नी ने देवर निकेश राजपूत को फोन कर बताया कि संतोष ने फांसी लगा ली है। खबर मिलते ही भाई अनिकेश वहॉ पहुंचे ओर हादसे की खबर पुलिस को दी। मौके पर पहुची पुलिस ने बताय कि संतोष का शरीर बिजली के तार से बने पर झूल रहा था।
शुरुआती कार्यवाही के बाद पुलिस ने शव को पीएम के लिए भेज दिया जहॉ से बाद मे शव परिवार वालो को सौंप दिया गया। जॉच टीम का कहना है कि फिलहाल घटनास्थल से कोई सुसाइड नोट या अन्य ऐसा सुराग नहीं मिला है, जिससे खुदकुशी के कारणो का खुलासा हो सके। पुलिस मृतक के परिवार वालो के ब्यान दर्ज करेगी। वही पुलिस मृतक के मोबाईल की कॉल डिटेल खंगाल रही है। अधिकारियो का कहना है कि जॉच पूरी होने के बाद ही आत्महत्या के सही कारणो का खुलासा हो सकेगा, जिसके आधार पर आगे की कार्यवाही की जायेगी।