बिजली फिर हुई महंगी, बढी दरें आठ अप्रैल से होगी लागू

Updated on 01-04-2022 10:57 PM

 भोपाल। मध्यप्रदेश में बिजली की दरें एक बार पुन: महंगी हो गई है। घरेलू, कृषि से लेकर उद्योगों तक में बिजली दरें महंगी हो गई है। बढी हुई दरें आठ अप्रैल से लागू होगी।उच्च दाब बिजली उपभोक्ता को पहले की तुलना में ज्यादा बिल अदा करना होगा। जहां अभी 11 किलोवोल्ट के लिए 7.10 रुपये प्रति यूनिट बिजली मिलती थी। वहीं फिक्स चार्ज 347 रुपये था। यह अब 7.20 पैसे प्रति यूनिट होगी तथा फिक्स चार्ज 372 रुपये हो गया है।

 इसी तरह कृषि पंप के उपभोक्ता को भी प्रथम 300 यूनिट खपत पर उसका दाम जहां 4.69 रुपये देना पड़ता था अब 4.79 रुपये प्रति यूनिट देना होगा। नियत प्रभार 53 रुपये की जगह 58 रुपये लगेगा। वहीं कृषि पंप जिनकी खपत 300 से 750 यूनिट के बीच है उन्हें प्रति यूनिट बिजली 5.72 रुपये की जगह 5.82 रुपये प्रति यूनिट देना होगा। हालांकि किसानों को सरकार की सब्सिडी मिलती है जिस वजह से बढ़ी दरों का बोझ किसानों पर कम आएगा।

300 यूनिट मासिक खपत पर 71 रूपये बढ़कर आएगा बिजली बिल : मप्र विद्युत नियामक आयोग ने बिजली के दाम बढ़ा दिए है। बिजली कंपनी की मांग औसत 8.71 फीसद थी लेकिन आयोग ने तीन फीसद के आसपास बढ़ोतरी को मंजूरी दी है। ऐसे में नए बिजली के दाम में तीन सौ यूनिट मासिक खपत वाले घरेलू उपभोक्ताओं पर करीब 71 रुपये का अतिरिक्त बोझ आएगा।

8 अप्रैल से बिजली की नई दर लागू हो जाएगी। बिजली मामलों के जानकार एडवोकेट राजेंद्र अग्रवाल ने बताया कि बिजली कंपनी ने बेवजह की मांग की थी जिसमें आयोग ने कटौती की है। सबसे ज्यादा इजाफा 51 से 150 यूनिट खपत वालों पर हुआ है इनके बिल में मासिक 121 रुपये की बढ़ोतरी हुई है।  बिल में बढोत्तरी इस प्रकार से होगी:- 50 यूनिट खपत पर बिल 279.50, 100 यूनिट खपत पर बिल 590, 200 यूनिट खपत पर बिल 1415, 300 यूनिट खपत पर बिल 2250 रुपए आएगा।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 09 May 2026
इंदौर। इस मई में इंदौर एक अद्वितीय सांस्कृतिक और ऐतिहासिक उत्सव का साक्षी बनने जा रहा है। शिवशाही महानाट्य — एक भव्य ऐतिहासिक मेगा नाटक — छत्रपति शिवाजी महाराज के अदम्य साहस, दूरदर्शिता और बलिदान की…
 01 May 2026
इंदौर। ब्यूटी और वेलनेस इंडस्ट्री में नई ऊर्जा और अवसरों का संचार करने के उद्देश्य से नेशनल आर्टिस्ट्स चैम्पियनशिप 2026 का भव्य आयोजन 20 से 22 जुलाई तक इंदौर के…
 30 April 2026
इंदौर —इंदौर एनिमल लिबरेशन शनिवार, 02 मई 2026 को शाम 6 बजे से 8 बजे तक छप्पन दुकान पर एक विशेष जन-जागरूकता पहल आयोजित कर रहा है, जिसका उद्देश्य डेयरी…
 25 April 2026
इंदौर— चत्रभुज नरसी स्कूल (CNS), इंदौर ने 25 और 26 अप्रैल, 2026 को पिस्टल शूटिंग कॉम्पिटिशन से अपनी स्टेट-ऑफ़-द-आर्ट पिस्टल शूटिंग एकेडमी की शुरुआत की। इस इवेंट का फोकस ओलंपिक…
 25 April 2026
इंदौर: देश की प्रतिष्ठित इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा जेईई मेन्स (सेशन 2) 2026 में इंदौर के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए शहर का नाम रोशन किया है। नारायणा कोचिंग सेंटर,…
 22 April 2026
इंदौर: चत्रभुज नरसी स्कूल, में 25 और 26 अप्रैल, 2026 को पिस्टल शूटिंग प्रतियोगिता होगी। इस प्रतियोगिता में छात्र और वयस्क इस अनुशासित खेल में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।…
 17 April 2026
इंदौर। मध्यप्रदेश से एक अहम पहल सामने आई है, जहां एक इंडियन स्टार्टअप देश की सिक्योरिटी को और मजबूत बनाने के लिए स्वदेशी टेक्नोलॉजी पर काम कर रहा है। बढ़ते…
 13 April 2026
इंदौर। शहर के प्रतिष्ठित एसेंशिया लग्ज़री होटल में 19 अप्रैल तक एक विशेष महाराष्ट्रीयन फूड फेस्टिवल का आयोजन किया जा रहा है। यह फेस्टिवल होटल के ब्लू सॉल्ट और कॉफी रेस्टोरेंट में प्रतिदिन…
 10 April 2026
इंदौर: मिताशा फाउंडेशन के नेतृत्व में संचालित “संकल्प एक लाख अंगदान से जीवनदान” अभियान के अंतर्गत अंगदान हेतु प्रेरित करने के उद्देश्य से एक महत्वपूर्ण ऑनलाइन सी.एम.ई. का आयोजन किया…
Advt.