बिजली कंपनी 15 जिला मुख्यालयों पर प्रारंभ करेगी पेपरलेस बिल

Updated on 24-06-2022 10:31 PM

मध्यप्रदेश पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी इंदौर सहित सभी 15 जिला मुख्यालयों पर अगले दो माह में पेपरलेस बिल व्यवस्था प्रारंभ करेगी। इसकी तैयारी सूचना प्रौद्योगिकी और वाणिज्य विभाग के साथ ही मैदानी अधिकारियों द्वारा की जा रही है। पेपरलेस बिल उपभोक्ताओं को रीडिंग के समय ही मोबाइल पर मिलेंगे। इन ई- बिलों में पेमेंट लिंक भी होगी, जिससे उपभोक्ता समय पर कैशलेस बिल जमा कर छूट का लाभ भी प्राप्त कर सकेंगे।

मध्यप्रदेश पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी इंदौर के प्रबंध निदेशक अमित तोमर ने बताया कि अगले दो माह में इंदौर, उज्जैन, रतलाम, देवास, शाजापुर, आगर धार, खंडवा, खरगोन, बड़वानी, बुरहानपुर, झाबुआ, आलीराजपुर, मंदसौर, नीमच जिला मुख्यालयों पर पेपरलेस बिल प्रारंभ किए जाएंगे। मीटर रीडर घर, दुकान, कार्यालय या अन्य परिसरों पर पहुंचकर फोटो मीटर रीडिंग लेगा। इसके बाद एप से बिल जनरेट हो जाएगा, उसी समय संबंधित उपभोक्ता के मोबाइल पर बिल मिल जाएगा। इस पेपरलेस बिल में पेमेंट लिंक भी होगी, जिसकी मदद से कोई भी उपभोक्ता बिल बिल राशि चुका सकता है।

उन्होंने बताया कि घर बैठे केशलेस बिल भरने पर एलटी घरेलू उपभोक्ताओं को न्यूनतम 5 रुपये से लेकर अधिकतम बिल राशि की आधा फीसदी छूट प्रदान की जाएगी। एलटी गैर घरेलू उपभोक्ताओं को 5 रुपये से लेकर अधिकतम 20 रुपये की प्रतिबिल छूट मिलेगा।

तोमर ने बताया कि कोई भी उपभोक्ता मोबाइल पर मिले पेपरलेस बिल को दिखाकर बिजली कंपनी के जोन, वितरण केंद्रों के भुगतान केंद्र पर राशि जमा करा सकता है। पुराने बिल या आईवीआरएस नंबर के आधार पर भी भुगतान केंद्र का कर्मचारी उपभोक्ता को मौजूदा बकाया राशि बताकर राशि आसानी से जमा करा लेगा।

प्रबंध निदेशक तोमर ने बताया कि स्मार्ट मीटर से संबंधित उपभोक्ताओं को भी पेपरलेस बिल मिलेंगे। स्मार्ट मीटरों वाले वे उपभोक्ता जिनके बिजली खातों से मोबाइल नंबर लिकं नहीं है, वे ऊर्जस या मीटर रीडरों की मदद से अपने मोबाइल नंबर दर्ज करा सकते हैं।

जिलों में 14 लाख उपभोक्ता

बिजली कंपनी के इंदौर सहित सभी 15 जिला मुख्यालय वाले शहरों में कुल 14 लाख उपभोक्ता है। इसमें से वर्तमान में 70 से 80 फीसदी के मोबाइल नंबर है। शेष के मोबाइल नंबर के लिए मीटर रीडर घर घर जाएंगे व नंबर जुटाएंगे। जिन उपभोक्ता के मोबाइल नंबर बदल गए है, वे रीडर को नया नंबर दे सकते है, या ऊर्जस एप पर नया नंबर स्वयं दर्ज करा सकते हैं।

पेपरलेस बिल के फायदे

- अब बिल भरने के लिए तुलनात्मक ज्यादा समय मिलेगा।

- छपे हुए बिल का दिनों से इंतजार नहीं करना पड़ेगा।

- प्रति माह लाखों कागज बचेंगे, हरियाली संरक्षण को बढ़ावा।

- पेपरलेस बिल के साथ ही केशलेस भुगतान से छूट पाने का मौका।

- मोबाइल का बैंक, गैस टंकी के बाद बिजली बिल में अधिकतम उपयोग।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 August 2026
इंदौर की डिजाइन एजेंसी द कॉन्टेक्स्ट रूम, ने हाल ही में दुबई में आयोजित द मार्केटिंग सोसाइटी जीसीसी अवार्ड्स 2026 में मैगी स्पाइसी कैंपेन के लिए पहला स्थान हासिल किया है। 15…
 12 August 2026
इंदौर। 15 अगस्त सिर्फ कैलेंडर की एक तारीख नहीं, बल्कि देश के इतिहास, आजादी और उससे जुड़ी भावनाओं को याद करने का दिन है। इस दिन शहर में कहीं तिरंगा…
 08 August 2026
इंदौर: इस रक्षाबंधन पर 5 से 15 वर्ष के बच्चों द्वारा बच्चों और परिवारों के लिए एक अनोखा उत्सव आयोजित किया जा रहा है। राखी किड्स बाज़ार रविवार 09 अगस्त…
 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
Advt.