बिजली कनेक्शन विच्छेदन से सम्बंधित फर्जी मैसेज से सावधान रहें बिजली उपभोक्ता

Updated on 15-06-2022 06:48 PM

बिजली उपभोक्ताओं को इन दिनों फर्जी मैसेज प्राप्त हो रहे हैं जिसमें यह कहा जा रहा है कि उपभोक्ता द्वारा पिछले माह किया गया बिजली बिल का भुगतान अपडेट नहीं हो पाने के कारण आज रात्रि 9.30 बजे बिजली विभाग द्वारा उपभोक्ता के घर की बिजली काट दी जाएगी। साथ ही उपभोक्ताओं को एक मोबाइल नंबर पर संपर्क करने के लिए कहा जा रहा है। इस नम्बर पर कॉल करने पर कुछ उपभोक्ताओं पर एक मोबाइल एप डाउनलोड करने के लिए भी दबाव बनाया जा रहा है, जिससे उपभोक्ता का डिवाइस रिमोटली उन शरारती तत्वों के नियंत्रण में आ जाये।

म.प्र. पूर्व क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड द्वारा समाचार पत्रों में प्रकाशित इन खबरों पर संज्ञान लेते हुए यह अवगत कराया जाता है कि ऐसे अनजान एवं शातिर लोगों के झांसे में नहीं आए तथा पूर्णतः सावधानी बरतें। कंपनी द्वारा बिजली बिल के भुगतान के लिए न तो किसी मोबाइल नंबर पर संपर्क करने के लिए कहा जाता है और न ही ‘‘स्मार्ट बिजली एप’’ के अलावा किसी अन्य मोबाइल एप को डाउनलोड करने की सलाह दी जाती है। कंपनी द्वारा सिर्फ बकायादार उपभोक्ताओं को ही बकाया राशि का भुगतान करने की जानकारी एसएमएस के माध्यम से दी जाती है। विद्युत वितरण कंपनी द्वारा अपने बिजली उपभोक्ताओं से ऐसे साइबर अपराधियों से सतर्क एवं सुरक्षित रहने की अपील की गई है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 August 2026
इंदौर की डिजाइन एजेंसी द कॉन्टेक्स्ट रूम, ने हाल ही में दुबई में आयोजित द मार्केटिंग सोसाइटी जीसीसी अवार्ड्स 2026 में मैगी स्पाइसी कैंपेन के लिए पहला स्थान हासिल किया है। 15…
 12 August 2026
इंदौर। 15 अगस्त सिर्फ कैलेंडर की एक तारीख नहीं, बल्कि देश के इतिहास, आजादी और उससे जुड़ी भावनाओं को याद करने का दिन है। इस दिन शहर में कहीं तिरंगा…
 08 August 2026
इंदौर: इस रक्षाबंधन पर 5 से 15 वर्ष के बच्चों द्वारा बच्चों और परिवारों के लिए एक अनोखा उत्सव आयोजित किया जा रहा है। राखी किड्स बाज़ार रविवार 09 अगस्त…
 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
Advt.