मई से बिजली अधिकारी-कर्मचारियों को मिलेगा बढा हुआ वेतन

Updated on 06-04-2022 04:50 PM

भोपाल । अगले महीने मई से मध्य क्षेत्र बिजली के अधिकारी-कर्मचारियों को बढा हुआ वेतन मिलेगा। 100 से ज्यादा अधिकारी- कर्मचारियों को उच्च वेतनमान की सौगात   मिली है। इन्हें अप्रैल का वेतन पांच हजार रुपये से 12 हजार रुपये तक बढ़कर मई माह में मिलेगा। मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के प्रबंध संचालक गणेश शंकर मिश्रा ने सोमवार इसके आदेश कर दिए हैं। जिन्‍हें इसका लाभ मिलेगा, उनमें भोपाल शहर के 30 अधिकारी, कर्मचारी शामिल हैं। दूसरी तरफ अधिकारी, कर्मचारियों को प्रोत्साहन राशि भी मिलेगी।

यह न्यूनतम 1000 रुपये से 15 हजार रुपये तक होगी, जो केवल एक बार मिलेगी। यह अच्छा काम करने वाले 1000 से अधिक अधिकारी, कर्मचारियों को दी जाएगी। भोपाल शहर में ऐसे 200 से अधिक अधिकारी, कर्मचारी हैं। इसके भी आदेश हो गए हैं। बिजली कंपनी के एक अधिकारी ने बताया कि मध्य क्षेत्र में 38 संभाग है इनमें से 20 संभागों को प्रोत्साहन राशि दिए जाने के आदेश जारी कर दिए हैं।

यह जुलाई, अगस्त, सितंबर 2021 की प्रोत्साहन राशि है। यह राशि उन बिजली संभागों को दी जाती है जो कुल खपत हुई बिजली के बदले अधिक से अधिक राजस्व एकत्रित करते हैं। इस प्रोत्साहन राशि में से 60 फीसद कर्मचारियों को दी जाती है क्योंकि उनकी मेहनत अधिक होती है और 40 फीसद में से अधिकारियों को मिलती है।

मध्य क्षेत्र बिजली कंपनी ने उच्च वेतनमान के लिए नौ वर्ष या उससे अधिक सेवा अवधि पूर्ण करने वाले अधिकारी, कर्मचारियों से आवेदन मंगवाए थे, जिसमें 500 से अधिक आवदेन मिले थे। इनमें से 100 आवेदन जांच में योग्य पाए गए। मध्य क्षेत्र के प्रबंध संचालक गणेश शंकर मिश्रा ने इन्हें उच्च वेतनमान देने संबंधी आदेश जारी कर दिए हैं। उच्च वेतनमान में अधिकारी, कर्मचारियों के पद नहीं बदले जाते हैं। केवल वेतनमान में बढ़ोतरी होती है जो न्यूनतम 5 हजार रुपये से 12 हजार रुपये तक हुई है। यह बढ़ोतरी संवर्गवार है। यह फायदा जूनियर इंजीनियर, कनिष्ठ इंजीनियर, डिविजनल इंजीनियर, लाइनमैन, एलडीसी, यूडीसी, लाइन अटेंडर को मिलेगा है। पूरी सेवा अवधि में तीन बार उच्च वेतनमान मिलता है। यह तब मिलता जब पदोन्नति के प्रकरण अटके हुए होते हैं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 August 2026
इंदौर की डिजाइन एजेंसी द कॉन्टेक्स्ट रूम, ने हाल ही में दुबई में आयोजित द मार्केटिंग सोसाइटी जीसीसी अवार्ड्स 2026 में मैगी स्पाइसी कैंपेन के लिए पहला स्थान हासिल किया है। 15…
 12 August 2026
इंदौर। 15 अगस्त सिर्फ कैलेंडर की एक तारीख नहीं, बल्कि देश के इतिहास, आजादी और उससे जुड़ी भावनाओं को याद करने का दिन है। इस दिन शहर में कहीं तिरंगा…
 08 August 2026
इंदौर: इस रक्षाबंधन पर 5 से 15 वर्ष के बच्चों द्वारा बच्चों और परिवारों के लिए एक अनोखा उत्सव आयोजित किया जा रहा है। राखी किड्स बाज़ार रविवार 09 अगस्त…
 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
Advt.