बिजली कर्मियों ने जलाशय में नाव से जाकर सुधारा विद्युत फॉल्ट

Updated on 19-11-2022 05:09 PM

म.प्र. पावर ट्रांसमिशन कंपनी के अभियंता और तकनीकी कर्मियों ने लगभग दो किलोमीटर नाव से यात्रा कर शहडोल जिले के जयसिंह नगर के बासा गांव के कटका बांध जलाशय में विद्युत टॉवर की तकनीकी खराबी को शीघ्रता से दुरूस्त कर सीधी जिले की बिजली सप्लाई को बाधित होने से बचाया।

ऊर्जा मंत्री श्री प्रद्युम्न सिंह तोमर इस साहसिक कार्य के लिए ट्रांस्कों के कर्मचारियों की सराहना की है। गत दिवस रात्रि को अमरकंटक से सीधी आने वाली 220 के व्ही अति उच्चदाब लाइन में व्यवधान आ गया था, यदि इस सर्किट में फॉल्ट आ जाता तो सीधी जिले में सप्लाई बाधित हो सकती थी। इसे देखते हुए रात्रि में ही सीधी में पदस्थ ट्रांसमिशन कंपनी के सहायक अभियंता श्री गोरेलाल साहू और उनकी टीम ने तुंरत फॉल्ट लोकेशन का पता लगाया और कटका बांध के जलाशय में लगे हुए टॉवर के निकट पर पहुँचे। ये जलाशय के बीचों-बीच स्थित थे और 7 से 8 फुट पानी में डूबे हुए थे यहाँ सुधार कार्य के लिए पैदल पहुंच पाना संभव नहीं था।

35 किलोमीटर दूर से इंतजाम किया नाव का

सीधी जिले की सप्लाई को बाधित न होने देने की गंभीरता को समझते हुए सहायक अभियंता श्री गोरेलाल साहू के पास रात्रि को ही नाव के सहारे टावरों तक पहुँचकर फाल्ट सुधारने के अलावा और कोई विकल्प न था। नजदीकी गाँव मानपुर 35 किलोमीटर दूर था जहां से नाव का इंतजाम हो सकता था। उन्होंने बासा गाँव के सरपंच श्री विपिन सिंह की मदद से मानपुर में नाव मालिक श्री रतन माझी के पास पहुँचकर संपर्क किया। नाव मालिक ने भी सहज नाव उपलब्ध करा दिया। नाविक श्री रामधनी बैगा के साथ नाव को लोकेशन तक लाया गया। तेज ठंडी हवाओं के बीच सहायक अभियंता श्री साहू ने सभी की हिम्मत बढ़ाते हुए लाइन स्टाफ श्री पवन कुमार विश्वकर्मा, श्री रमाशंकर शुक्ल एवं बाह्य सेवाप्रदाता कंपनी के सुपरवाइजर श्री पंकज भट्ट के साथ नाव में सुधार उपकरण और सामग्री लेकर प्रभावित टावरों तक पहुँचने में सफलता पायी।

म.प्र.पावर ट्रांसमिशन कंपनी के जांबाज कार्मिकों ने लगभग दो किलोमीटर क्षेत्रफल में लगे हुए प्रभावित टावरों में तकनीकी सुधार और अन्य टावरों का निरीक्षण कर अल्प समय में कठिन परिस्थिति में साहसिक और महत्वपूर्ण सुधार करने का कार्य संभव कर दिखाया।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 August 2026
इंदौर की डिजाइन एजेंसी द कॉन्टेक्स्ट रूम, ने हाल ही में दुबई में आयोजित द मार्केटिंग सोसाइटी जीसीसी अवार्ड्स 2026 में मैगी स्पाइसी कैंपेन के लिए पहला स्थान हासिल किया है। 15…
 12 August 2026
इंदौर। 15 अगस्त सिर्फ कैलेंडर की एक तारीख नहीं, बल्कि देश के इतिहास, आजादी और उससे जुड़ी भावनाओं को याद करने का दिन है। इस दिन शहर में कहीं तिरंगा…
 08 August 2026
इंदौर: इस रक्षाबंधन पर 5 से 15 वर्ष के बच्चों द्वारा बच्चों और परिवारों के लिए एक अनोखा उत्सव आयोजित किया जा रहा है। राखी किड्स बाज़ार रविवार 09 अगस्त…
 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
Advt.