डेंगू-मलेरिया की रोकथाम के लिये ऐहतियाती उपायों पर दें जोर

Updated on 21-07-2022 12:58 AM

लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. प्रभुराम चौधरी ने कहा है कि मलेरिया, डेंगू, चिकुनगुनिया आदि की रोकथाम के लिये अपनाये जाने वाले ऐहतियाती उपायों को अमल में लाने के लिये पहल करें। उन्होंने कहा कि बीमारी फैलने के पहले रोकथाम के उपाय किये जाने से बीमारी पर कारगर नियंत्रण पाया जा सकता है। स्वास्थ्य मंत्री डॉ. चौधरी मंत्रालय में राष्ट्रीय वैक्टरजनित रोग नियंत्रण कार्यक्रम की राज्य टॉस्क फोर्स कमेटी की बैठक को संबोधित कर रहे थे।

स्वास्थ्य मंत्री डॉ. चौधरी ने कहा कि डेंगू मच्छर का लार्वा साफ पानी में पनपता है। उन्होंने कहा कि वर्षा काल में घरों के आस-पास जहाँ साफ पानी जमा हो जाता है, वहाँ डेंगू मच्छर पैदा होते हैं और डेंगू फैलता है। घरों के आस-पास और अन्य स्थानों में पानी जमा नहीं होने दें। ऐसी स्थिति में डेंगू मच्छर के पैदा होने की संभावना नहीं होगी और डेंगू पर कारगर नियंत्रण प्राप्त किया जा सकता है। आम नागरिकों को डेंगू की रोकथाम के उपाय अपनाने के लिये कहा जाये। पानी एकत्र करने के बर्तनों को खुला नहीं रखें। स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि मलेरिया, चिकुनगुनिया आदि की रोकथाम के लिये किये जाने वाले ऐहतियाती उपायों को अपनाने के लिये नागरिकों से आग्रह किया जाये। उन्होंने विभागीय अधिकारियों से कहा कि जन-जागरूकता के लिये आवश्यक प्रचार सामग्री संबंधित विभागों के अधिकारियों तक पहुँचाए, जिसे वे अधीनस्थ अधिकारी-कर्मचारियों के माध्यम से क्षेत्र में आम नागरिकों तक पहुँचा सकेंगे।

स्वास्थ्य मंत्री डॉ. चौधरी ने कहा कि पंचायत, ग्रामीण विकास, महिला-बाल विकास, वन, शिक्षा आदि विभागों का अमला नागरिकों से सीधे सम्पर्क में रहता है। इन विभागों के मैदानी अधिकारी-कर्मचारियों की बीमारियों की रोकथाम के लिये जन-जागरूकता बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने बैठक में उपस्थित स्वास्थ्य विभाग सहित अन्य विभागों के अधिकारियों को इस दिशा में पहल करने के लिये कहा। एमडी एनएचएम श्रीमती प्रियंका दास ने मलेरिया, फाइलेरिया, डेंगू/चिकुनगुनिया, जापानीज एन्सेफेलाइटिस बीमारियों की स्थिति पर प्रेजेंटेशन दिया। स्वास्थ्य आयुक्त डॉ. सुदाम खाड़े और टॉस्क फोर्स कमेटी के सदस्य उपस्थित थे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 August 2026
इंदौर की डिजाइन एजेंसी द कॉन्टेक्स्ट रूम, ने हाल ही में दुबई में आयोजित द मार्केटिंग सोसाइटी जीसीसी अवार्ड्स 2026 में मैगी स्पाइसी कैंपेन के लिए पहला स्थान हासिल किया है। 15…
 12 August 2026
इंदौर। 15 अगस्त सिर्फ कैलेंडर की एक तारीख नहीं, बल्कि देश के इतिहास, आजादी और उससे जुड़ी भावनाओं को याद करने का दिन है। इस दिन शहर में कहीं तिरंगा…
 08 August 2026
इंदौर: इस रक्षाबंधन पर 5 से 15 वर्ष के बच्चों द्वारा बच्चों और परिवारों के लिए एक अनोखा उत्सव आयोजित किया जा रहा है। राखी किड्स बाज़ार रविवार 09 अगस्त…
 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
Advt.