
भोपाल, । भोपाल से कांग्रेस की महापौर प्रत्याशी विभा पटेल के समर्थन में अब कर्मचारी भी उतर आए हैं। उन्होंने गुरूवार को वल्लभ भवन, मंत्रालय, विंध्याचल और सतपुड़ा भवन के कर्मचारी और विभिन्न कर्मचारी संगठनों के पदाधिकारियों से समर्थन मांगा। सभी कर्मचारियों ने एक स्वर में कांग्रेस प्रत्याशी विभा पटेल को चुनाव में समर्थन देने का बात कही है।
कर्मचारियों से जनंसपर्क के दौरान कांग्रेस प्रत्याशी विभा पटेल ने वादा किया कि वे कर्मचारियों के हितों एवं भलाई के लिए हमेशा काम करती रहेंगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को कर्मचारियों का हमेशा समर्थन मिलता रहा है। जब वे पूर्व में महापौर थीं, तब भी कर्मचारियों ने उन्हें पूरा समर्थन दिया था। कर्मचारियों से जनसंपर्क के दौरान पूर्व मंत्री एवं विधायक पीसी शर्मा, पार्षद प्रत्याशी अमित शर्मा, रशीद चांद, कर्मचारी कांग्रेस के नेता वीरेन्द्र खोंगल समेत सैकड़ो की संख्या में कर्मचारी एवं कांग्रेस कार्यकर्ता और समर्थक उपस्थित रहे।
श्रीमती पटेल ने कहा कि भाजपा सरकार भर्ती नहीं कर रही है। आउटसॉर्स से कर्मचारियांं की भर्ती कर रही है। वे दैनिक वेतन भोगी, आउट सोर्स कर्मचारियां के नियमितीकरण के अपने स्तर पर प्रयास करेंगी। महापौर प्रत्याशी विभा पटेल ने कहा कि मेरा भोपाल शहर के प्रत्येक रहवासी से यह वादा है कि आपकी हर समस्या का समाधान निश्चित समय सीमा में किया जाएगा।
श्रीमती पटेल ने आज नगर निगम क्षे़त्र के एक दर्जन वार्डों में जनंसपर्क किया। उन्हांने जनसंपर्क में भोपाल वासियों से अपील करते हुए कहा कि भोपाल के सुंदर भविष्य के लिए कांग्रेस को चुनें। विभा पटेल के जनसंपर्क में भारी भीड उमड रही हैं। उन्हें जनता का भरपूर समर्थन मिल रहा है।