सभी वर्गों को सामाजिक समरसता के साथ अधिकार संपन्न बनाना राज्य सरकार की प्राथमिकता : मुख्यमंत्री श्री चौहान

Updated on 04-02-2022 04:49 PM

भोपाल   मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि संत रविदास अद्भुत संत थे। उनके द्वारा समाज को जोड़ने के लिए किए गए प्रयासों का व्यापक प्रभाव रहा है। संत रविदास जयंती पर संपूर्ण प्रदेश में कार्यक्रम आयोजित किए जाए। राज्य सरकार द्वारा सबका साथ-सबका विकास की अवधारणा के साथ जन-भागीदारी से सामाजिक अधिकारों को सामाजिक समरसता के साथ सभी वर्गों तक पहुँचाने के प्रयास किये जा रहे हैं।

मुख्यमंत्री श्री चौहान संत रविदास जयंती समारोह के संबंध में निवास कार्यालय में आयोजित बैठक को संबोधित कर रहे थे। जनजातीय कार्य, अनुसूचित जाति कल्याण मंत्री सुश्री मीना सिंह और प्रमुख सचिव अनुसूचित जाति कल्याण और जनजातीय कार्य डॉ. पल्लवी जैन गोविल उपस्थित थी।

उल्लेखनीय है कि संत रविदास जयंती-16 फरवरी को भोपाल में राज्य स्तरीय कार्यक्रम के साथ सभी जिला मुख्यालयों और प्रदेश की 22 हजार 710 पंचायतों में भी कार्यक्रम किए जाएंगे। भोपाल में राज्य स्तरीय कार्यक्रम को मुख्यमंत्री श्री चौहान संबोधित करेंगे। संत रविदास जी के भजनों का प्रस्तुतिकरण भी होगा। कार्यक्रम का दूरदर्शन सहित विभिन्न टीवी चैनल और सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर सीधा प्रसारण किया जाएगा।

जिला तथा पंचायत स्तर पर होने वाले कार्यक्रमों में केन्द्र और मध्यप्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न जन-कल्याणकारी योजनाओं पर आधारित प्रदर्शनी लगाई जाएगी। सभी कार्यक्रमों में संत रविदास के भजनों का गायन होगा और स्थानीय जन-प्रतिनिधि संत रविदास के विचारों पर उद्बोधन देंगे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 August 2026
इंदौर की डिजाइन एजेंसी द कॉन्टेक्स्ट रूम, ने हाल ही में दुबई में आयोजित द मार्केटिंग सोसाइटी जीसीसी अवार्ड्स 2026 में मैगी स्पाइसी कैंपेन के लिए पहला स्थान हासिल किया है। 15…
 12 August 2026
इंदौर। 15 अगस्त सिर्फ कैलेंडर की एक तारीख नहीं, बल्कि देश के इतिहास, आजादी और उससे जुड़ी भावनाओं को याद करने का दिन है। इस दिन शहर में कहीं तिरंगा…
 08 August 2026
इंदौर: इस रक्षाबंधन पर 5 से 15 वर्ष के बच्चों द्वारा बच्चों और परिवारों के लिए एक अनोखा उत्सव आयोजित किया जा रहा है। राखी किड्स बाज़ार रविवार 09 अगस्त…
 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
Advt.