ऊर्जा मंत्री श्री तोमर ने यूनिक पोल का किया भूमि-पूजन

Updated on 23-05-2022 06:43 PM

ऊर्जा मंत्री श्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने 39 लाख 28 हजार रूपये की लागत से लगाये जा रहे यूनिक पोल का भूमि-पूजन किया। उन्होंने कहा कि विकास की इबारत लिखने का कार्य दिन प्रतिदिन किया जा रहा है। आमजन को स्वास्थ्य, शिक्षा, पेयजल, रोड़ एवं सीवर जैसी मूलभूत सुविधाएँ मिले तथा क्षेत्र का सर्वांगीण विकास हो, इसके लिये मैं प्रतिबद्ध हूँ। उन्होंने आमजन से शहर को साफ और स्वच्छ बनाये रखने में सहयोग देने की अपील की।

ऊर्जा मंत्री श्री तोमर ने ग्वालियर में चार शहर का नाका गिर्राज मंदिर पर बहोडापुर से सागरताल चौराहे तक एवं सागर ताल से नौखन पुलिया होते हुए चार शहर का नाका तक लगाये जा रहे यूनिक पोल का भूमि-पूजन किया। उन्होंने कहा कि गरीब के बेटा-बेटी भी अच्छे स्कूल में नि:शुल्क पढ़ सके, इसके लिये उपनगर ग्वालियर में पटेल विद्यालय और कन्या विद्यालय किलागेट सीएम राइज स्कूल बनने जा रहे हैं। साथ ही शिक्षा नगर में स्मार्ट स्कूल बनाया जा रहा है, जिसमें क्षेत्र के नौनिहालों को प्राइवेट स्कूल से बेहतर सुविधाएँ एवं शिक्षा दी जाएगी।

ऊर्जा मंत्री ने कहा कि क्षेत्र में हाइटेंशन लाइन हटाने का कार्य प्रारंभ हो चुका है। हाइटेशन लाइन हटने के बाद मोनोपोल पर लाइन डाली जाएगी। इससे विद्युत ट्रिपिंग की समस्या से निजाद मिलेगी। साथ ही यूनिक पोल सडक के बीच में लगने से सभी सड़कें दूधिया रोशनी से जगमग होंगी और रात्रि में आगमन सुगम हो जाएगा। साथ ही कहा कि शहर के पार्कों को सुंदर व सुव्यवस्थित बनाया जा रहा है। कार्यक्रम में स्थानीय जन-प्रतिनिधि, अधिकारी एवं नागरिक उपस्थित रहे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 August 2026
इंदौर की डिजाइन एजेंसी द कॉन्टेक्स्ट रूम, ने हाल ही में दुबई में आयोजित द मार्केटिंग सोसाइटी जीसीसी अवार्ड्स 2026 में मैगी स्पाइसी कैंपेन के लिए पहला स्थान हासिल किया है। 15…
 12 August 2026
इंदौर। 15 अगस्त सिर्फ कैलेंडर की एक तारीख नहीं, बल्कि देश के इतिहास, आजादी और उससे जुड़ी भावनाओं को याद करने का दिन है। इस दिन शहर में कहीं तिरंगा…
 08 August 2026
इंदौर: इस रक्षाबंधन पर 5 से 15 वर्ष के बच्चों द्वारा बच्चों और परिवारों के लिए एक अनोखा उत्सव आयोजित किया जा रहा है। राखी किड्स बाज़ार रविवार 09 अगस्त…
 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
Advt.