ऊर्जा मंत्री श्री तोमर ने सब्जी मंडी पहुँचकर व्यापारियों से की चर्चा

Updated on 14-01-2022 05:19 PM

भोपाल। ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर गुरूवार को इंटक मैदान ग्वालियर में शिफ्ट किए गए सब्जी मंडी व्यवसाइयों के मध्य पहुँचे और उनसे चर्चा की। उन्होंने व्यवसाइयों को आश्वस्त किया कि उनकी सुविधाओं का पूरा ध्यान रखा जाएगा। सुरक्षा के साथ-साथ सभी व्यवसायी अच्छे से अपना व्यवसाय संचालित कर सकें, इसके लिये सभी प्रबंध किए जायेंगे।

ऊर्जा मंत्री श्री तोमर ने कहा कि मैं आपका सेवक हूँ और आपकी हर समस्या में आपके साथ खड़ा हूँ। इंटक मैदान में शिफ्ट किए गए सभी व्यवसाइयों को बेहतर सुविधाएँ उपलब्ध हों, इसके लिये मैंने प्रशासन को निर्देशित किया है। उन्होंने बताया कि प्रशासन को निर्देशित किया गया है कि सभी व्यवसाइयों को क्रम के अनुसार दुकानें आवंटित की जाएं। इसके साथ ही दुकानदारों की सुरक्षा का पूरा प्रबंध किया जाए।

ऊर्जा मंत्री श्री तोमर ने निर्देशित किया है कि मंडी की एप्रोच रोड को अच्छा किया जाए। इसके साथ ही पेयजल, प्रकाश की व्यवस्था के साथ-साथ शौचालय की व्यवस्था भी बेहतर की जाए। उन्होंने दुकानदारों को आश्वस्त किया कि उनकी हर समस्या के निराकरण के लिये वे सदैव उनके साथ हैं। किसी भी व्यवसाई को कोई परेशानी नहीं आने दी जायेगी।

- वृद्ध महिला से पूछा क्या कोई गलती हुई है

ऊर्जा मंत्री श्री तोमर ने मंडी भ्रमण के दौरान एक वृद्ध सब्जी विक्रेता महिला से पूछा कि माताजी मंडी शिफ्ट करने का कार्य गलत हुआ है क्या। आप मेरी माँ समान हैं, अगर गलती हुई है तो आप मुझे बताएँ। वृद्ध महिला ने कहा कि बेटा कोई गलती नहीं हुई है, लेकिन व्यवसाय करने में हमें कोई परेशानी हो, इसका ख्याल जरूर रखना।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 09 May 2026
इंदौर। इस मई में इंदौर एक अद्वितीय सांस्कृतिक और ऐतिहासिक उत्सव का साक्षी बनने जा रहा है। शिवशाही महानाट्य — एक भव्य ऐतिहासिक मेगा नाटक — छत्रपति शिवाजी महाराज के अदम्य साहस, दूरदर्शिता और बलिदान की…
 01 May 2026
इंदौर। ब्यूटी और वेलनेस इंडस्ट्री में नई ऊर्जा और अवसरों का संचार करने के उद्देश्य से नेशनल आर्टिस्ट्स चैम्पियनशिप 2026 का भव्य आयोजन 20 से 22 जुलाई तक इंदौर के…
 30 April 2026
इंदौर —इंदौर एनिमल लिबरेशन शनिवार, 02 मई 2026 को शाम 6 बजे से 8 बजे तक छप्पन दुकान पर एक विशेष जन-जागरूकता पहल आयोजित कर रहा है, जिसका उद्देश्य डेयरी…
 25 April 2026
इंदौर— चत्रभुज नरसी स्कूल (CNS), इंदौर ने 25 और 26 अप्रैल, 2026 को पिस्टल शूटिंग कॉम्पिटिशन से अपनी स्टेट-ऑफ़-द-आर्ट पिस्टल शूटिंग एकेडमी की शुरुआत की। इस इवेंट का फोकस ओलंपिक…
 25 April 2026
इंदौर: देश की प्रतिष्ठित इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा जेईई मेन्स (सेशन 2) 2026 में इंदौर के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए शहर का नाम रोशन किया है। नारायणा कोचिंग सेंटर,…
 22 April 2026
इंदौर: चत्रभुज नरसी स्कूल, में 25 और 26 अप्रैल, 2026 को पिस्टल शूटिंग प्रतियोगिता होगी। इस प्रतियोगिता में छात्र और वयस्क इस अनुशासित खेल में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।…
 17 April 2026
इंदौर। मध्यप्रदेश से एक अहम पहल सामने आई है, जहां एक इंडियन स्टार्टअप देश की सिक्योरिटी को और मजबूत बनाने के लिए स्वदेशी टेक्नोलॉजी पर काम कर रहा है। बढ़ते…
 13 April 2026
इंदौर। शहर के प्रतिष्ठित एसेंशिया लग्ज़री होटल में 19 अप्रैल तक एक विशेष महाराष्ट्रीयन फूड फेस्टिवल का आयोजन किया जा रहा है। यह फेस्टिवल होटल के ब्लू सॉल्ट और कॉफी रेस्टोरेंट में प्रतिदिन…
 10 April 2026
इंदौर: मिताशा फाउंडेशन के नेतृत्व में संचालित “संकल्प एक लाख अंगदान से जीवनदान” अभियान के अंतर्गत अंगदान हेतु प्रेरित करने के उद्देश्य से एक महत्वपूर्ण ऑनलाइन सी.एम.ई. का आयोजन किया…
Advt.