ऊर्जा मंत्री श्री तोमर 4 से 7 अप्रैल तक ग्वालियर से दतिया की करेंगे पदयात्रा

Updated on 03-04-2022 04:37 PM

भोपाल। ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर 4 से 7 अप्रैल तक ग्वालियर से दतिया के बीच पदयात्रा करते हुए आने वाले नगरों, ग्रामों एवं मजरे टोलों में विद्युत उपभोक्ताओं की विद्युत संबंधी समस्याओं को सुनेंगे और निराकरण करायेंगे। पदयात्रा के दौरान आने वाले बड़े नगरों में जन-चौपाल और शिकायत निवारण शिविर लगाये जायेंगे। गौरतलब है कि ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने इसके पूर्व भी कई पदयात्राएँ कर उपभोक्ताओं की समस्याओं का निराकरण कराया है।

पदयात्रा के दौरान ऊर्जा मंत्री श्री तोमर 4 अप्रैल को सुबह 8 बजे से कोटेश्वर मंदिर ग्वालियर से पदयात्रा शुरू करते हुए घासमंडी चौराहा, किला गेट, हजीरा, पड़ाव, सिंधिया कन्या विद्यालय, बसंत विहार, चेतकपुरी, झांसी रोड थाना, विकी की फेक्ट्री होते हुए एम्पायर रिसार्ट पर प्रथम दिन की पदयात्रा पूर्ण करेंगे। मंत्री श्री तोमर वीनस मैरिज गार्डन, विकी फैक्ट्री शाम 5 बजे और इसके बाद एम्पायर रिसार्ट में रात्रि 8 बजे से जन-चौपाल एवं शिकायत निवारण शिविर लगाकर यहीं रात्रि विश्राम भी करेंगे।

ऊर्जा मंत्री श्री तोमर यात्रा के दूसरे दिन 5 अप्रैल की सुबह 6 बजे एम्पायर रिसार्ट से होते हुए सुबह 10 बजे जुरासिक पार्क जौरासी में जन-चौपाल एवं शिकायत निवारण शिविर के आयोजन के बाद रात्रि 8 बजे टेकनपुर में होटल शीला में जन-चौपाल एवं शिकायत निवारण शिविर में उपभोक्ताओं की शिकायतों का निराकरण किया जाएगा। पदयात्रा के तीसरे दिन 6 अप्रैल को डबरा में सुबह 10 बजे जलसा मैरिज गार्डन में एवं रात्रि 8 बजे गौराघाट के रंगला पंजाब में जन-चौपाल एवं शिकायत निवारण शिविर लगाया जाएगा। पदयात्रा के अंतिम और चौथे दिन 7 अप्रैल को गौराघाट से प्रस्थान करते हुए दतिया के ब्लू स्टार में जन-चौपाल एवं शिकायत निवारण शिविर होगा। ऊर्जा मंत्री श्री तोमर शाम 4 बजे पितांबरा माता के दर्शन कर शाम 6 बजे पदयात्रा समाप्त कर ग्वालियर के लिए प्रस्थान करेंगे।

मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के प्रबंध संचालक गणेश शंकर मिश्रा ने कहा है कि 4 से 7 अप्रैल तक  ऊर्जा मंत्री की पदयात्रा के दौरान आयोजित होने वाली जन-चौपाल एवं शिकायत निवारण शिविरों में कंपनी के मुख्य महाप्रबंधक, महाप्रबंधक एवं उप महाप्रबंधक स्तर के अधिकारी उपस्थित रहेंगे एवं विद्युत उपभोक्ताओं की शिकायतों को निराकृत किया जाएगा। उन्होंने बताया कि राज्य शासन और कंपनी विद्युत उपभोक्ताओं को निर्बाध और गुणवत्तापूर्ण विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए कृत संकल्पित है। प्रबंध संचालक ने ग्वालियर रीजन के उपभोक्ताओं से अपील की है कि उपभोक्ताओं को विद्युत बिल एवं विद्युत आपूर्ति से संबंधित किसी भी प्रकार की शिकायत के समाधान के लिए 4 से 7 अप्रैल तक  ऊर्जा मंत्री की ग्वालियर से दतिया तक पदयात्रा के दौरान होने वाली जन-चौपाल एवं शिकायत निवारण शिविरों में पहुँचकर अपनी शिकायतों का निराकरण करा सकते हैं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 August 2026
इंदौर की डिजाइन एजेंसी द कॉन्टेक्स्ट रूम, ने हाल ही में दुबई में आयोजित द मार्केटिंग सोसाइटी जीसीसी अवार्ड्स 2026 में मैगी स्पाइसी कैंपेन के लिए पहला स्थान हासिल किया है। 15…
 12 August 2026
इंदौर। 15 अगस्त सिर्फ कैलेंडर की एक तारीख नहीं, बल्कि देश के इतिहास, आजादी और उससे जुड़ी भावनाओं को याद करने का दिन है। इस दिन शहर में कहीं तिरंगा…
 08 August 2026
इंदौर: इस रक्षाबंधन पर 5 से 15 वर्ष के बच्चों द्वारा बच्चों और परिवारों के लिए एक अनोखा उत्सव आयोजित किया जा रहा है। राखी किड्स बाज़ार रविवार 09 अगस्त…
 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
Advt.