इंजीनियर बहू ने दहेज मे दस लाख की मांग से प्रताडित होकर की थी आत्महत्या

Updated on 24-03-2022 10:45 PM

भोपाल। नये शहर के अवधपुरी थाना इलाके मे स्थित न्यू फोर्ड कॉलोनी में पॉच दिन पहले नव विवाहिता इंजीनियर युवती द्वारा फांसी लगाकर खुदकुशी किये जाने की घटना मे पुलिस ने जॉच के बाद ससुराल पक्ष वालो के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है। पुलिस जॉच के दौरान मामले की जॉच के दौरान मृतका नवविवाहिता के परिजनों ने अपने ब्यानो में बताया कि शादी के बाद से ही ससुराल वाले दहेज दस लाख नगदी की डिमांड को लेकर उनकी बेटी को प्रताडित करते थे।

 हालांकि पुलिस को पडताल के दौरान सुसाइड नोट मिला है, जिसमें मृतका ने ससुराल वालों पर किसी प्रकार के आरोप नहीं लगाए थे। पुलिस इस सुसाईड नोट की भी जांच करा रही है। थाना पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार इलाके मे स्थित न्यू फोर्ट कॉलोनी अवधपुरी में परिवार सहित रहने वाला सतीश कैथल इटारसी में स्थित ऑडिनेंस फैक्ट्री में नौकरी करता है।

करीब देढ साल पहले उसकी शादी कानपुर मे रहने वाली  बी टेक की पढाई कर चूकी 26 वर्षीय आरती कैथल के साथ हुई थी। रविवार रात को आरती के ससुराल वाले उसे बेसूध हालत मे इलाज के लिये हमीदिया अस्पताल लेकर पहुंचे थे, जहां डोक्टरो ने उसे मृत घोषित करते हुए इसकी सूचना पुलिस को दी। खबर मिलने पर पहुचीं पुलिस को डॉक्टरो ने बताया कि आरती ने फांसी लगाई थी।

पुलिस ने मर्ग कायम कर कारणो की जॉच शुरु कर दी। देर रात जब टीम मृतका के कमरे में छानबीन करने पहुंची तो ससुराल वालों ने उन्हे एक कागज दिया। जिसमें लिखा हुआ था, कि वो अपनी मर्जी से आत्महत्या कर रही है। पुलिस का कहना है कि सुसाइड नोट की जॉच हैंडराइटिंग एक्सपर्ट से कराई जायेगी। वहीं सोमवार को पीएम के दौरान अनामिका की बहन ने मीडिया के सामने बताया था, कि आरती को ससुराल पक्ष के लोग दहेज के लिए प्रताडि़त कर रहे थे।

वहीं मृतका के पिता समेत मायके पक्ष के लोगो ने अपने ब्यानो मे सतीश कुमार कैथल और उनके परिवार के अंजू, प्रेमराज और शांति देवी पर दहेज के लिए मानसिक ओर शारिरीक रुप से प्रताडि़त करने के आरोप लगाए है। आरती के परिजन ने बताया कि उनकी बेटी पहले भी कई बार बता चुकी थी कि पति और ससुराल पक्ष उसे प्रताडि़त करते हैं और दस लाख रुपए दहेज में लाने का दबाव बना रहे हैं। मामला दर्जकर पुलिस आगे की कार्यवाही मे जुटी है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 August 2026
इंदौर की डिजाइन एजेंसी द कॉन्टेक्स्ट रूम, ने हाल ही में दुबई में आयोजित द मार्केटिंग सोसाइटी जीसीसी अवार्ड्स 2026 में मैगी स्पाइसी कैंपेन के लिए पहला स्थान हासिल किया है। 15…
 12 August 2026
इंदौर। 15 अगस्त सिर्फ कैलेंडर की एक तारीख नहीं, बल्कि देश के इतिहास, आजादी और उससे जुड़ी भावनाओं को याद करने का दिन है। इस दिन शहर में कहीं तिरंगा…
 08 August 2026
इंदौर: इस रक्षाबंधन पर 5 से 15 वर्ष के बच्चों द्वारा बच्चों और परिवारों के लिए एक अनोखा उत्सव आयोजित किया जा रहा है। राखी किड्स बाज़ार रविवार 09 अगस्त…
 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
Advt.