निर्माण स्थलों पर कोरोना प्रोटोकॉल का पालन सुनिश्चित कराएं: कलेक्टर

Updated on 21-06-2020 04:02 AM
अधिकारियों की बैठक में कलेक्टर के निर्देश
जबलपुर। कलेक्टर भरत यादव ने निर्माण स्थलों पर कोरोना संबंधी प्रोटोकॉल का हर हाल में पालन कराने के निर्देश निर्माण विभागों के अधिकारियों की शुक्रवार को आयोजित बैठक में दिये हैं। श्री यादव ने कहा कि निर्माण स्थलों पर श्रमिकों के बीच फिजिकल डिस्टेंसिंग हो, प्रत्येक श्रमिक मास्क पहने इस ओर विशेष ध्यान देना होगा। इसके साथ ही बाहर से आने वाले हर मजदूर का नजदीकी फीवर क्लीनिक में स्वास्थ्य परीक्षण भी कराया जाए। उन्होंने निर्माण स्थलों पर काम कर रहे श्रमिकों को नजदीकी फीवर क्लीनिक की जानकारी रहे इसकी व्यवस्था करने के निर्देश भी अधिकारियों को दिए हैं। 
कलेक्टर ने बैठक में सड़क एवं पुल-पुलियों के निर्माण कार्य को शीघ्र प्रारंभ करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि इसमें ऐसी पुल-पुलियों के निर्माण को प्राथमिकता दी जानी चाहिए, जिनका निर्माण बारिश से पहले पूरा किया जा सकता है। श्री यादव ने बारिश के मद्देनजर पुल-पुलियों की मरम्मत का कार्य भी शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने ऐसे पुल-पुलियों पर जहां बारिश के दौरान पानी भर जाता है वहां ड्राप गेट लगाने और चेतावनी वाला सूचना फलक लगाने के निर्देश भी दिये। कलेक्टर ने बैठक में मौजूद अधिकारियों को बारिश के पूर्व शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में नाले-नालियों की साफ-सफाई पूरी कर लेने की हिदायत दी है। ताकि कहीं भी जल प्लावन की स्थिति न बने। उन्होंने नगर निगम सीमा क्षेत्र के भीतर खतरनाक हो चुके भवनों को चिन्हित करने तथा उन्हें खाली कराने के निर्देश भी दिये हैं ताकि बारिश के दौरान किसी तरह की कोई अप्रिय घटना न हो। 
श्री यादव ने दमोहनाका से मदनमहल तक बन रहे फ्लाईओवर के लिए सर्वे के मुताबिक भूमि अधिग्रहित करने में आ रही कठिनाईयों का शीघ्र निराकरण किये जाने पर बल दिया। श्री यादव ने बैठक में नगर निगम अधिकारियों को शहरी क्षेत्र में शासकीय भवनों में रूफ टॉप वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम को लागू करने की कार्ययोजना को अमल में लाने तथा शासकीय भवनों में इसे अनिवार्य रूप से क्रियान्वित करने के निर्देश भी दिए। बैठक में जिला पंचायत सीईओ प्रियंक मिश्रा तथा नगर निगम, लोक निर्माण विभाग, सड़क विकास प्राधिकरण, राष्ट्रीय राजमार्ग एवं ग्रामीण यांत्रिकी सेवा विभाग के अधिकारी मौजूद थे।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
 24 June 2026
भोपाल : फेडरेशन ऑफ रिटेलर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (एफआरएआई) मध्य प्रदेश शाखा ने आज भोपाल में ‘मॉडर्न मार्केट में अवैध व्यापार का सामना’ (कन्फ्रंटिंग इलिसिट ट्रेड इन मॉडर्न मार्केट) विषय पर…
Advt.