
नरसिंहपुर । सीएम राईज स्कूल एसडीएम शासकीय कन्या उमावि नरसिंहपुर में प्रवेश उत्सव धूमधाम से मनाया गया। प्रवेशोत्सव के अवसर पर छात्राओं को तिलक लगाया गया और पुष्पगुच्छ भेंट किये गये। यहां छात्राओं को पाठ्य पुस्तकों का नि:शुल्क वितरण किया गया।
इस अवसर पर नवागत प्राचार्य प्रभात मिश्रा, आरके यादव, पालक शिक्षक संघ अध्यक्ष कुर्मी, शिक्षक देवेश वैद्य, योगेश गुप्ता व महेन्द्र लोधी, प्रधान पाठक रामकुमार ठाकुर और छात्रायें मौजूद थी। कार्यक्रम के शुभारंभ अवसर पर छात्राओं ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत की।
प्राचार्य ने सीएम राईज स्कूल के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने इस स्कूल में मिलने वाली सुविधाओं की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि नि:शुल्क शिक्षा के क्षेत्र में सीएम राईज स्कूल नये आयाम स्थापित करेंगे। उन्होंने स्कूल की प्रत्येक कक्षा में दो- दो सेक्शन बनाये जाने की बात कही।
उन्होंने बताया कि कक्षा 9 से 12 तक के लिए सभी विषय के शिक्षक स्कूल में मौजूद हैं। उन्होंने पालकों से आग्रह किया कि वे स्कूल में अपने बच्चों का समय पर प्रवेश सुनिश्चित करायें और शासन की योजनाओं का लाभ लें।