विद्यार्थियों का पर्यावरण प्रेम प्रशंसनीय: मुख्यमंत्री श्री चौहान

Updated on 19-06-2022 10:51 PM

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने स्मार्ट उद्यान में पीपल, करंज और कदम के पौधे रोपे। मुख्यमंत्री श्री चौहान के साथ राष्ट्रीय सेवा योजना बरकतउल्ला विश्वविद्यालय, भोपाल के विद्यार्थियों ने भी पौध-रोपण किया।

मुख्यमंत्री श्री चौहान को राष्ट्रीय सेवा योजना के विद्यार्थियों ने बताया कि उनके द्वारा पौधे भेंट करने के लिए नारियल के खाली खोल का उपयोग किया जा रहा है। इससे पॉलिथिन के उपयोग के बिना पौधे को रोपने के पहले तक संरक्षित रखा जा सकता है। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने विद्यार्थियों की जागरूकता और पर्यावरण प्रेम की प्रशंसा की। विद्यार्थियों में सुश्री नूपुर, श्री टी. देवाशीष, सुश्री मेघा, श्री हर्ष, श्री प्रदीप कुशवाहा और श्री दिलीप शामिल हैं। विद्यार्थियों द्वारा रक्तदान, बाल-संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम, वित्तीय साक्षरता कार्यक्रम में भी भागीदारी की जा रही है।

स्मार्ट उद्यान में रोपा गया पीपल पर्यावरण शुद्ध करने वाला पौधा माना गया है। यह छायादार वृक्ष के रूप में भी जाना जाता है। इसका धार्मिक और आयुर्वेदिक महत्व भी है।। करंज का उपयोग धार्मिक कार्यों में भी किया जाता है। भारत में हर जगह कदंब का वृक्ष पाया जाता है। यह औषधीय गुणों से भरपूर होता है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 06 June 2026
इंदौर। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ आर्किटेक्ट्स (IIA), इंदौर सेंटर द्वारा आयोजित कार्यशाला “फ्यूचर बाय डिज़ाइन: द थर्ड आई – बियॉन्ड बाउंड्रीज़” का सफल आयोजन किया…
 04 June 2026
इंदौर। शहर के लोकप्रिय कैफ़े ब्रांड द क्रश कॉफी ने अपने ग्राहकों के लिए एक नए और अनूठे अनुभव की शुरुआत करते हुए संडे ब्रंच लॉन्च करने की घोषणा की…
 03 June 2026
इंदौर। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ आर्किटेक्टस (IIA), इंदौर सेंटर द्वारा एक विशेष आयोजन किया जा रहा है जिसका उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाने…
 25 May 2026
इंदौर: गर्मियों का सबसे पसंदीदा फल अब सिर्फ कटे हुए आम या पारंपरिक मिठाइयों तक सीमित नहीं रहा, बल्कि नए फ्लेवर, फ्यूजन और खास प्रस्तुतियों के साथ मेहमानों की थाली…
 23 May 2026
इंदौर। शहर की सांस्कृतिक एवं रचनात्मक पहचान को एक नई ऊंचाई देते हुए इंदौर के रंगशाला प्रॉडक्शन के बैनर तले निर्मित आध्यात्मिक फिल्म “आस्था का अतिशय : महिमा स्वस्तिधाम की” का ट्रेलर…
 18 May 2026
बदलते दौर के साथ सबकुछ बदल चुका है। संगीत भी और भक्ति करने का तरीका भी। युवाओं को मॉडर्न संगीत पसंद है और यही कारण है कि वे भारतीय भक्ति…
 18 May 2026
उज्जैन - शनि जयंती और ज्येष्ठ मास की शनि अमावस्या का दुर्लभ संयोग, जो पिछले 13 वर्षों में एक साथ नहीं आया था, इस बार उज्जैन स्थित नवग्रह शनि मंदिर…
 16 May 2026
इंदौर: इंदौर में इस बार की गर्मी ने पिछले कई रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं और तापमान 45°C के पार पहुंच गया है। ऐसे में दाऊदी बोहरा समुदाय ने शहरभर में…
 16 May 2026
इंदौर। दक्षिण भारत का खाना लंबे समय तक सिर्फ डोसा, इडली और सांभर तक सीमित समझा जाता रहा, लेकिन पिछले कुछ वर्षों में लोगों की पसंद तेज़ी से बदली है।…
Advt.