प्रदूषण नियंत्रित कर रहा है पर्यावरण निगरानी केन्द्र

Updated on 17-06-2022 06:12 PM

मध्यप्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड द्वारा पर्यावरण निगरानी केन्द्र से प्रदूषणकारी उद्योगों की सतत् निगरानी की जा रही है। इससे प्रदूषण की स्थिति निर्मित होने के पहले ही, उसे नियंत्रित कराने और उद्योगों को प्रदत्त प्रदूषण नियंत्रण के निर्धारित मापदंडों का पालन कराने में सहायता मिलती है। उद्योगों और संस्थानों आदि में स्थापित प्रदूषण नियंत्रण व्यवस्था के व्यवस्थित संचालन एवं आवश्यकता अनुसार सुधार कार्यों पर भी निगरानी रखी जाती है।

केन्द्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड द्वारा निर्देशित 17 प्रकार के अति-प्रदूषणकारी उद्योगों को भी प्रदेश में चिन्हित कर उनकी सतत् निगरानी की जा रही है। प्रदूषण की दृष्टि से लाल एवं नारंगी श्रेणी में चिन्हित अपेक्षा से अधिक प्रदूषण भार वाले उद्योग सतत् निगरानी के दायरे में हैं। उद्योगों द्वारा सतत् स्त्रोत उत्सर्जन मापन उपकरण (CEMS), सतत् दूषित जल गुणवत्ता मापन उपकरण (CEQMS), सतत् परिवेशीय वायु गुणवत्ता मापन उपकरण (CAAQMS) और आईपीपीटीजे़ड कैमरा आदि व्यवस्थाएँ स्थापित हैं। पर्यावरण निगरानी केन्द्र को इनके माध्यम से लगातार प्रदूषण की स्थिति की जानकारी मिलती रहती है।

अधिकांश प्रदूषणकारी उद्योगों द्वारा निगरानी उपकरण स्थापित

उद्योगों के अतिरिक्त कॉमन बायोमेडिकल वेस्ट, नगरीय अपशिष्ट, औद्योगिक खतरनाक अपशिष्ट, औद्योगिक निस्त्राव आदि उपचारित करने वाली सुविधाओं से होने वाले प्रदूषण की निगरानी भी इसी केन्द्र से की जाती है। वर्तमान में प्रदेश में 101 अति-प्रदूषणकारी प्रकृति के उद्योगों में से अधिकांश उद्योगों द्वारा सतत् निगरानी उपकरण स्थापित कर लिये गये हैं। इसके अलावा 102 अन्य प्रमुख प्रदूषणकारी उद्योगों द्वारा भी सतत् निगरानी उपकरण स्थापित किये गये हैं। उद्योगों द्वारा कुल 354 स्त्रोत मॉनिटरिंग उपकरण, 142 सतत् परिवेशीय वायु गुणवत्ता मॉनिटरिंग उपकरण, 65 सतत् दूषित निस्त्राव मापक उपकरण, 199 आईपी कैमरे स्थापित किये जा चुके हैं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 August 2026
इंदौर की डिजाइन एजेंसी द कॉन्टेक्स्ट रूम, ने हाल ही में दुबई में आयोजित द मार्केटिंग सोसाइटी जीसीसी अवार्ड्स 2026 में मैगी स्पाइसी कैंपेन के लिए पहला स्थान हासिल किया है। 15…
 12 August 2026
इंदौर। 15 अगस्त सिर्फ कैलेंडर की एक तारीख नहीं, बल्कि देश के इतिहास, आजादी और उससे जुड़ी भावनाओं को याद करने का दिन है। इस दिन शहर में कहीं तिरंगा…
 08 August 2026
इंदौर: इस रक्षाबंधन पर 5 से 15 वर्ष के बच्चों द्वारा बच्चों और परिवारों के लिए एक अनोखा उत्सव आयोजित किया जा रहा है। राखी किड्स बाज़ार रविवार 09 अगस्त…
 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
Advt.