भोपाल के कलियासोत ब्रिज की रोड धंसने की जांच EOW करेगा

Updated on 27-07-2022 07:29 PM

कलियासोत ब्रिज की रिटेनिंग वॉल और सड़क धंसने की जांच आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो (EOW) करेगा। EOW ब्रिज बनाने वाले मध्यप्रदेश सड़क विकास निगम (MPRDC) को नोटिस जारी करने की तैयारी में है। अफसरों से पूछा जाएगा कि डिजाइन गलत थी तो इंजीनियरों ने उस पर तब आपत्ति क्यों नहीं ली? बिना देखे कंपनी को भुगतान क्यों किया गया? गलत डिजाइन के लिए कौन जिम्मेदार है? पहले भी इसी CDS कंपनी के सिंगारचोली ब्रिज में खामियां मिली थीं, उसकी अनदेखी क्यों की गई? डिजाइन गलत थी तो आगे का काम क्यों नहीं रोका गया?

जांच एजेंसी के इंजीनियर देखेंगे ब्रिज की तकनीकी खामियां

EOW के इंजीनियर मौके पर जाकर काम की क्वालिटी परखेंगे और ये देखेंगे कि क्या एग्रीमेंट की शर्तों के अनुरूप ही ब्रिज की अप्रोच रोड और रिटेनिंग वॉल का निर्माण किया गया था? इंजीनियरों ने डिजाइन बनाते वक्त इस बात का ध्यान क्यों नहीं रखा कि पानी के बहाव में रिटेनिंग वॉल बहने से पूरी सड़क धंस सकती है।

कंपनी की सफाई- एक साथ 13 गेट खोले, इसलिए गिरी रिटेनिंग वॉल

CDS इंडिया के डिप्टी प्रोजेक्ट डायरेक्टर केएस धामी का कहना है कि डिजाइन में गलती नहीं थी। भदभदा डैम के एक साथ 13 गेट खोले जाने से पानी का बहाव ज्यादा हो गया। पानी नींव में चला गया और मिट्‌टी नम हो गई। इसी वजह से रिटेनिंग वॉल बह गई और सड़क धंस गई।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 August 2026
इंदौर की डिजाइन एजेंसी द कॉन्टेक्स्ट रूम, ने हाल ही में दुबई में आयोजित द मार्केटिंग सोसाइटी जीसीसी अवार्ड्स 2026 में मैगी स्पाइसी कैंपेन के लिए पहला स्थान हासिल किया है। 15…
 12 August 2026
इंदौर। 15 अगस्त सिर्फ कैलेंडर की एक तारीख नहीं, बल्कि देश के इतिहास, आजादी और उससे जुड़ी भावनाओं को याद करने का दिन है। इस दिन शहर में कहीं तिरंगा…
 08 August 2026
इंदौर: इस रक्षाबंधन पर 5 से 15 वर्ष के बच्चों द्वारा बच्चों और परिवारों के लिए एक अनोखा उत्सव आयोजित किया जा रहा है। राखी किड्स बाज़ार रविवार 09 अगस्त…
 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
Advt.