जल संसाधन एवं गृह विभाग के अधिकारियों के बीच समन्वय स्थापित करें : मंत्री श्री सिलावट

Updated on 04-08-2022 06:22 PM

जल संसाधन, मछुआ कल्याण तथा मत्स्य विकास मंत्री श्री तुलसीराम सिलावट और राज्य मंत्री श्री रामकिशोर कावरे ने मंत्रालय के बाढ़-आपदा प्रबंधन मॉनिटरिंग एवं रिस्पांस टीम की समीक्षा की। बैठक में बाढ़-आपदा प्रबंधन, प्रदेश के विभिन्न बाँधों के जलस्तर, बांध की सुरक्षा एवं वर्तमान स्थिति की समीक्षा की और सैटेलाइट के माध्यम से जायजा लिया। 

बैठक में गृह विभाग के अपर मुख्य सचिव गृह डॉ. राजेश राजौरा, अपर मुख्य सचिव जल संसाधन श्री एस.एन. मिश्रा, प्रमुख अभियंता श्री मदन सिंह डाबर सहित अधिकारी उपस्थित रहे।

जल संसाधन मंत्री ने बाँधो और नहरों में जल-भराव और अतिवृष्टि की स्थिति से निपटने की तैयारियों पर चर्चा की। अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रदेश के सभी बड़े बाँधों, बैराजों और नहरों की सतत् निगरानी रखें और कहीं भी अतिवृष्टि से नहरों के टूटने की सूचना मिलने पर तुरंत कार्रवाई की जाए। 

प्रमुख अभियंता को निर्देश दिए कि वर्षाकाल में सभी सिंचाई परियोजनाओं की निगरानी के लिए निरीक्षण दल गठित किए जाए और रिपोर्ट तैयार कर यथासंभव अवगत कराया जाए। उन्होंने कहा कि जल संसाधन और गृह विभाग के अधिकारियों के बीच समन्वय स्थापित करें और लगातार संपर्क में रहें। 

जल संसाधन मंत्री ने कहा कि नहरों में पानी छोड़ने के पूर्व सभी जानकारी कलेक्टर और अन्य संबंधित अधिकारियों को अवश्य दें। किसी बाँध या नहर के क्षतिग्रस्त होने की स्थिति में आपदा नियंत्रण की त्वरित कार्यवाही भी की जाए। मंत्री श्री सिवावट ने विभाग के अधिकारियों को बांध की सुरक्षा बढ़ाने और निगरानी सीसीटीवी करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आवश्यकता होने पर अलर्ट जारी किया जाए।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 06 June 2026
इंदौर। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ आर्किटेक्ट्स (IIA), इंदौर सेंटर द्वारा आयोजित कार्यशाला “फ्यूचर बाय डिज़ाइन: द थर्ड आई – बियॉन्ड बाउंड्रीज़” का सफल आयोजन किया…
 04 June 2026
इंदौर। शहर के लोकप्रिय कैफ़े ब्रांड द क्रश कॉफी ने अपने ग्राहकों के लिए एक नए और अनूठे अनुभव की शुरुआत करते हुए संडे ब्रंच लॉन्च करने की घोषणा की…
 03 June 2026
इंदौर। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ आर्किटेक्टस (IIA), इंदौर सेंटर द्वारा एक विशेष आयोजन किया जा रहा है जिसका उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाने…
 25 May 2026
इंदौर: गर्मियों का सबसे पसंदीदा फल अब सिर्फ कटे हुए आम या पारंपरिक मिठाइयों तक सीमित नहीं रहा, बल्कि नए फ्लेवर, फ्यूजन और खास प्रस्तुतियों के साथ मेहमानों की थाली…
 23 May 2026
इंदौर। शहर की सांस्कृतिक एवं रचनात्मक पहचान को एक नई ऊंचाई देते हुए इंदौर के रंगशाला प्रॉडक्शन के बैनर तले निर्मित आध्यात्मिक फिल्म “आस्था का अतिशय : महिमा स्वस्तिधाम की” का ट्रेलर…
 18 May 2026
बदलते दौर के साथ सबकुछ बदल चुका है। संगीत भी और भक्ति करने का तरीका भी। युवाओं को मॉडर्न संगीत पसंद है और यही कारण है कि वे भारतीय भक्ति…
 18 May 2026
उज्जैन - शनि जयंती और ज्येष्ठ मास की शनि अमावस्या का दुर्लभ संयोग, जो पिछले 13 वर्षों में एक साथ नहीं आया था, इस बार उज्जैन स्थित नवग्रह शनि मंदिर…
 16 May 2026
इंदौर: इंदौर में इस बार की गर्मी ने पिछले कई रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं और तापमान 45°C के पार पहुंच गया है। ऐसे में दाऊदी बोहरा समुदाय ने शहरभर में…
 16 May 2026
इंदौर। दक्षिण भारत का खाना लंबे समय तक सिर्फ डोसा, इडली और सांभर तक सीमित समझा जाता रहा, लेकिन पिछले कुछ वर्षों में लोगों की पसंद तेज़ी से बदली है।…
Advt.