बोर्ड परीक्षाओं की 80 फीसद उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन पूरा

Updated on 06-04-2022 04:30 PM

 भोपाल मध्यप्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल ( माशिमं) की दसवीं बारहवीं बोर्ड परीक्षा की  80 फीसद उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन पूरा हो चुका है। परीक्षा देने के बाद अब विद्यार्थी परिणाम का ब्रेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। बोर्ड परीक्षाओं की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन कार्य जारी है। अप्रैल के अंतिम सप्ताह में परिणाम जारी होने की संभावना है।

24 से 30 अप्रैल के बीच परिणाम जारी किए जाने की संभावना जताई जा रही है। परीक्षा परिणाम तैयार करने का कार्य तेजी से चल रहा है। उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन कार्य पांच मार्च से शुरू हुआ था। दरअसल, दसवीं-बारहवीं के एक करोड़ 30 लाख की उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन कार्य में 30 हजार शिक्षक लगे हुए हैं। माशिम की ओर से दसवीं बारहवीं बोर्ड की परीक्षाएं 17 फरवरी से 12 मार्च तक आयोजित किए गए थे। इस बार प्रदेश भर से करीब 18 लाख विद्यार्थी शामिल हुए हैं। अब विद्यार्थी बेसब्री से परीक्षा परिणाम का इंतजार कर रहे हैं। इस संबंध में माशिम जल्द ही दिशा-निर्देश जारी करेगा। माशिम की वेबसाइट पर परीक्षा परिणाम अपलोड किए जाएंगे।  बता दें कि पिछले साल परीक्षा आयोजित नहीं की गई थी।

पिछली कक्षाओं के आधार पर परिणाम तैयार किए गए थे। इस कारण दोनों कक्षाओं का परिणाम सौ फीसद रहा था। माशिम बोर्ड परीक्षा का परिणाम आमतौर पर परीक्षा खत्म होने के 40 दिनों के अंदर जारी कर दिया जाता है। हर साल अप्रैल के अंतिम सप्ताह या मई के दूसरे सप्ताह तक एक साथ दोनों कक्षाओं के परिणाम जारी किए जाते थे। पिछले दो साल 2020 और 2021 में कोविड संक्रमण के कारण चार जुलाई और 27 जुलाई को परीक्षा परिणाम जारी किए गए थे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 August 2026
इंदौर की डिजाइन एजेंसी द कॉन्टेक्स्ट रूम, ने हाल ही में दुबई में आयोजित द मार्केटिंग सोसाइटी जीसीसी अवार्ड्स 2026 में मैगी स्पाइसी कैंपेन के लिए पहला स्थान हासिल किया है। 15…
 12 August 2026
इंदौर। 15 अगस्त सिर्फ कैलेंडर की एक तारीख नहीं, बल्कि देश के इतिहास, आजादी और उससे जुड़ी भावनाओं को याद करने का दिन है। इस दिन शहर में कहीं तिरंगा…
 08 August 2026
इंदौर: इस रक्षाबंधन पर 5 से 15 वर्ष के बच्चों द्वारा बच्चों और परिवारों के लिए एक अनोखा उत्सव आयोजित किया जा रहा है। राखी किड्स बाज़ार रविवार 09 अगस्त…
 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
Advt.