प्रदेश में जांच में हर 10वां व्यक्ति पॉजिटिव

Updated on 20-01-2022 04:45 PM

भोपाल मध्यप्रदेश में कोरोना संक्रमण की रफ्तार ने पिछले रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। कोरोना दूसरी लहर की तुलना में तीसरी लहर में डबल स्पीड से फैल रहा है। तीसरी लहर में 1 हजार से 7000 नए केस प्रतिदिन मिलने का आंकड़ा 11 दिन में ही पार कर गया है। दूसरी लहर में इसमें 22 दिन लगे थे। प्रदेश में अब जांच कराने पर हर 10वां व्यक्ति संक्रमित मिल रहा है।

कोरोना की दूसरी लहर में प्रदेश में 19 मार्च 2021 को 1140 नए केस आए थे। इसके 22 दिन बाद 12 अप्रैल 2021 को नए केस साढ़े 6 हजार के करीब पहुंच गए थे। तीसरी लहर में संक्रमण की रफ्तार तेज है। प्रदेश में 6 जनवरी 2022 को 1033 नए संक्रमित मिले। 17 जनवरी 2022 को एक दिन में नए मरीजों की संख्या 7 हजार 154 पहुंच गई।

भोपाल में इंदौर से ज्यादा पॉजिटिविटी रेट

इंदौर में भले ही कोरोना संक्रमितों की संख्या ज्यादा मिल रही हो, लेकिन संक्रमण दर इंदौर की तुलना में भोपाल में ज्यादा है। इंदौर में संक्रमण दर 19 प्रतिशत के करीब है, जबकि भोपाल में 22 प्रतिशत पहुंच गई है। प्रदेश में पॉजिटिविटी दर 9.72 के करीब पहुंच गई है। यानी हर 100 लोगों के टेस्ट करने में प्रदेश में 10वां व्यक्ति संक्रमित मिल रहा है।

प्रदेश में अब तक 8.45 लाख संक्रमित

प्रदेश में सोमवार को 7154 नए संक्रमित मिले हैं। दो की मौत रिपोर्ट हुई है। आगर मालवा जिले में कोई एक्टिव केस नहीं है। बाकी 51 जिलों में 39 हजार 450 एक्टिव केस हैं। प्रदेश में अब तक 8.45 लाख संक्रमित हो चुके हैं। इसमें से 7.95 लाख मरीज ठीक हो चुके हैं। कोरोना के कारण अब तक 10 हजार 547 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 August 2026
इंदौर की डिजाइन एजेंसी द कॉन्टेक्स्ट रूम, ने हाल ही में दुबई में आयोजित द मार्केटिंग सोसाइटी जीसीसी अवार्ड्स 2026 में मैगी स्पाइसी कैंपेन के लिए पहला स्थान हासिल किया है। 15…
 12 August 2026
इंदौर। 15 अगस्त सिर्फ कैलेंडर की एक तारीख नहीं, बल्कि देश के इतिहास, आजादी और उससे जुड़ी भावनाओं को याद करने का दिन है। इस दिन शहर में कहीं तिरंगा…
 08 August 2026
इंदौर: इस रक्षाबंधन पर 5 से 15 वर्ष के बच्चों द्वारा बच्चों और परिवारों के लिए एक अनोखा उत्सव आयोजित किया जा रहा है। राखी किड्स बाज़ार रविवार 09 अगस्त…
 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
Advt.