कुपोषण दूर करने हर वर्ग सहयोग के लिए आएं आगे : मुख्यमंत्री श्री चौहान

Updated on 30-05-2022 07:06 PM

 मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने आज इंदौर से श्योपुर एवं बड़ौदा नगर की 178 करोड़ रुपए लागत की जलावर्धन योजना का रिमोट दबाकर वर्चुअली भूमि-पूजन किया। इस अवसर पर श्योपुर में आयोजित कार्यक्रम में केंद्रीय कृषि मंत्री श्री नरेंद्र सिंह तोमर विशेष रूप से मौजूद थे।

                 मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने कार्यक्रम को वर्चुअली रूप से संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश में कुपोषण की रोकथाम के लिए कारगर कदम उठाये जा रहे हैं। इसके लिए अनेक योजनाओं और कार्यक्रमों का क्रियान्वयन किया जा रहा है। इन योजनाओं और कार्यक्रमों का प्रभावी क्रियान्वयन समाज की सहभागिता से ही संभव है। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि कुपोषण को दूर करने के लिए समाज के हर वर्ग को आगे आना चाहिए। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि आंगनवाड़ियों की सुविधाओं को सुदृढ़ बनाने के लिए जन सहयोग एकत्र किया जा रहा है।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने समाज के सभी वर्गों का आह्वान किया कि वे अधिक से अधिक जन सहयोग प्रदान करें। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि प्रदेश में स्वच्छता का कार्य जन आंदोलन के रूप में किया जा रहा है। श्योपुर एवं बड़ौदा जैसे शहर भी स्वच्छता के क्षेत्र में पीछे नहीं रहना चाहिए। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि श्योपुर के सर्वांगीण विकास में कोई कसर नहीं रखी जा रही है। श्योपुर सर्वांगीण विकास किया जा रहा है। स्वास्थ्य, शिक्षा, सड़क, बिजली, पानी, आवास आदि मूलभूत सुविधाओं के विस्तार पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि आज शिलान्यास हुई योजना दूरदृष्टि सोच का परिणाम है। इस योजना से पेयजल समस्या का निदान होगा। हमारा प्रयास रहेगा कि इस योजना का कार्य तीन वर्ष के निर्धारित समय से पूर्व पूर्ण हो जाये।

                केन्द्रीय कृषि मंत्री श्री नरेन्द्र सिंह तोमर ने वर्चुअली संबोधित करते हुए कहा कि पेयजल जीवन की मूलभूत जरूरत है। प्रदेश में मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में उल्लेखनीय कार्य किये जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि श्योपुर एवं बड़ौदा के जलावर्धन योजना में पार्वती नदी से इन दोनों शहरों में जल पहुँचेगा जिससे दोनों शहरों में पर्याप्त पेयजल उपलब्ध रहेगा। उन्होंने मुख्यमंत्री श्री चौहान के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि श्योपुर लगातार विकास के पथ पर आगे बढ़ रहा है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 August 2026
इंदौर की डिजाइन एजेंसी द कॉन्टेक्स्ट रूम, ने हाल ही में दुबई में आयोजित द मार्केटिंग सोसाइटी जीसीसी अवार्ड्स 2026 में मैगी स्पाइसी कैंपेन के लिए पहला स्थान हासिल किया है। 15…
 12 August 2026
इंदौर। 15 अगस्त सिर्फ कैलेंडर की एक तारीख नहीं, बल्कि देश के इतिहास, आजादी और उससे जुड़ी भावनाओं को याद करने का दिन है। इस दिन शहर में कहीं तिरंगा…
 08 August 2026
इंदौर: इस रक्षाबंधन पर 5 से 15 वर्ष के बच्चों द्वारा बच्चों और परिवारों के लिए एक अनोखा उत्सव आयोजित किया जा रहा है। राखी किड्स बाज़ार रविवार 09 अगस्त…
 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
Advt.