उत्कृष्ट व माडल स्कूलों में प्रवेश के लिए परीक्षा तीन को

Updated on 28-03-2022 05:18 PM

 भोपाल मध्यप्रदेश के उत्कृष्ट और माडल स्कूलों की नौवीं कक्षा में प्रवेश के लिए परीक्षा तीन अप्रैल को आयोजित होगी प्रदेश के 52 जिलों में उत्कृष्ट विद्यालयों में परीक्षा आयोजित की जाएगी।  प्रदेश भर से इस परीक्षा में करीब एक लाख विद्यार्थी शामिल होंगे।

 यह परीक्षा मप्र राज्य ओपन बोर्ड की ओर से आयोजित की जाएगी। इस परीक्षा के प्रवेश पत्र राज्य ओपन बोर्ड के वेबसाइट पर अपलोड कर दिए गए हैं। इस प्रवेश परीक्षा के माध्यम से विद्यार्थियों को 52 जिला मुख्यालय के उत्कृष्ट विद्यालयों एवं विकासखंड स्तरीय माडल स्कूलों में प्रवेश दिया जाता है।

आवेदन प्रक्रिया 20 जनवरी से 20 मार्च तक पूरी की गई थी। विद्यार्थी मप्र उत्कृष्ट विद्यालय एवं माडल स्कूल की दोनों प्रवेश परीक्षा में शामिल होने का विकल्प चुनकर प्रवेश परीक्षा में भाग ले सकते हैं। जिन विद्यार्थियों का नाम उत्कृष्ट विद्यालय एवं माडल स्कूल की मेरिट सूची में आएगा और विद्यार्थी अपनी इच्छा से किसी भी विद्यालय का चयन कर सकेंगे।

 यह परीक्षा उत्कृष्ट विद्यालय के करीब आठ हजार सीटों के लिए यह परीक्षा आयोजित की जा रही है। राज्य ओपन स्कूल के निदेशक पीआर तिवारी का कहना है कि परीक्षा को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई है।

प्रवेश पत्र अपलोड कर दिए गए हैं। कोविड के कारण दो साल से यह परीक्षा नहीं हुई थी। मेरिट के आधार पर प्रवेश लिए जा रहे थे। उत्कृष्ट विद्यालय में नौवीं और ग्यारहवीं कक्षा में प्रवेश लिए जाते हैं।विद्यार्थी मप्र उत्कृष्ट विद्यालय एवं माडल स्कूल की दोनों प्रवेश परीक्षा में शामिल होने का विकल्प चुनकर प्रवेश परीक्षा में भाग ले सकते हैं।  


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 09 May 2026
इंदौर। इस मई में इंदौर एक अद्वितीय सांस्कृतिक और ऐतिहासिक उत्सव का साक्षी बनने जा रहा है। शिवशाही महानाट्य — एक भव्य ऐतिहासिक मेगा नाटक — छत्रपति शिवाजी महाराज के अदम्य साहस, दूरदर्शिता और बलिदान की…
 01 May 2026
इंदौर। ब्यूटी और वेलनेस इंडस्ट्री में नई ऊर्जा और अवसरों का संचार करने के उद्देश्य से नेशनल आर्टिस्ट्स चैम्पियनशिप 2026 का भव्य आयोजन 20 से 22 जुलाई तक इंदौर के…
 30 April 2026
इंदौर —इंदौर एनिमल लिबरेशन शनिवार, 02 मई 2026 को शाम 6 बजे से 8 बजे तक छप्पन दुकान पर एक विशेष जन-जागरूकता पहल आयोजित कर रहा है, जिसका उद्देश्य डेयरी…
 25 April 2026
इंदौर— चत्रभुज नरसी स्कूल (CNS), इंदौर ने 25 और 26 अप्रैल, 2026 को पिस्टल शूटिंग कॉम्पिटिशन से अपनी स्टेट-ऑफ़-द-आर्ट पिस्टल शूटिंग एकेडमी की शुरुआत की। इस इवेंट का फोकस ओलंपिक…
 25 April 2026
इंदौर: देश की प्रतिष्ठित इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा जेईई मेन्स (सेशन 2) 2026 में इंदौर के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए शहर का नाम रोशन किया है। नारायणा कोचिंग सेंटर,…
 22 April 2026
इंदौर: चत्रभुज नरसी स्कूल, में 25 और 26 अप्रैल, 2026 को पिस्टल शूटिंग प्रतियोगिता होगी। इस प्रतियोगिता में छात्र और वयस्क इस अनुशासित खेल में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।…
 17 April 2026
इंदौर। मध्यप्रदेश से एक अहम पहल सामने आई है, जहां एक इंडियन स्टार्टअप देश की सिक्योरिटी को और मजबूत बनाने के लिए स्वदेशी टेक्नोलॉजी पर काम कर रहा है। बढ़ते…
 13 April 2026
इंदौर। शहर के प्रतिष्ठित एसेंशिया लग्ज़री होटल में 19 अप्रैल तक एक विशेष महाराष्ट्रीयन फूड फेस्टिवल का आयोजन किया जा रहा है। यह फेस्टिवल होटल के ब्लू सॉल्ट और कॉफी रेस्टोरेंट में प्रतिदिन…
 10 April 2026
इंदौर: मिताशा फाउंडेशन के नेतृत्व में संचालित “संकल्प एक लाख अंगदान से जीवनदान” अभियान के अंतर्गत अंगदान हेतु प्रेरित करने के उद्देश्य से एक महत्वपूर्ण ऑनलाइन सी.एम.ई. का आयोजन किया…
Advt.