निगम की नाकामी की मिसाल:रोड पर 10 फीट गहरा गड्‌ढा, निगम पहले बोला- सीवर लाइन है; अब नाला बताया

Updated on 07-08-2022 03:48 PM

शहर के प्रमुख बाजार न्यू मार्केट के पास रंगमहल चौराहे पर 10 फीट गहरा और इतना ही लंबा गड्ढा पिछले एक महीने से हादसे को न्योता दे रहा है। चौराहे पर बीच सड़क पर यह गड्ढा नगर निगम की इंजीनियरिंग शाखा की नाकामी को भी उजागर कर रहा है। निगम इंजीनियरों को यह बात समझ नहीं आ रही है कि इस जगह पर बरसाती नाला कहां से आ गया और यह जाता कहां है?

4 जुलाई को हुई तेज बारिश में रंगमहल चौराहे की सड़क अचानक उखड़ गई थी। कारण की तलाश शुरू हुई तो सबसे पहले माना गया कि इसके नीचे से कोई सीवर लाइन गुजर रही होगी जिसमें लीकेज हो गया है। निगम की सीवेज शाखा ने यहां खुदाई की तो कोई सीवर लाइन नहीं मिली। लेकिन पानी लगातार बह रहा था। इसके बाद निगम की सिविल इंजीनियरिंग शाखा ने इसको अपने हाथ में लिया है और बहते हुए पानी को किसी पुराने बरसाती नाले का मानकर स्मार्ट सिटी कंपनी द्वारा गवर्नमेंट हाउसिंग फेज-1 के लिए बनाए गए नाले से जोड़ने का काम शुरू किया है। पिछले 15 दिन से यह काम चल रहा है, लेकिन पथरीले इलाके में खुदाई के कारण काम बहुत धीमा है। यह काम कब तक पूरा होगा कहना मुश्किल है क्योंकि पानी रुक जाए, इसकी कोई ग्यारंटी नहीं है।

भोज वेटलैंड प्रोजेक्ट में बिछी थी सीवर लाइन

खास बात यह है कि रंगमहल चौराहे से होटल पलाश की तरफ निगम खुदाई कर रहा है और इसी तरफ भोज वेटलैंड के समय सीवर लाइन डली थी। इस लाइन से नॉर्थ टीटी नगर का सीवेज बाणगंगा के सीवेज पंप हाउस में जाता था। अब यह पूरा इलाका खाली हो चुका है। गवर्नमेंट हाउसिंग का काम शुरू होते समय यह बात उठी थी कि इस लाइन का उपयोग किया जाए, लेकिन इस पर ध्यान नहीं दिया गया।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 August 2026
इंदौर की डिजाइन एजेंसी द कॉन्टेक्स्ट रूम, ने हाल ही में दुबई में आयोजित द मार्केटिंग सोसाइटी जीसीसी अवार्ड्स 2026 में मैगी स्पाइसी कैंपेन के लिए पहला स्थान हासिल किया है। 15…
 12 August 2026
इंदौर। 15 अगस्त सिर्फ कैलेंडर की एक तारीख नहीं, बल्कि देश के इतिहास, आजादी और उससे जुड़ी भावनाओं को याद करने का दिन है। इस दिन शहर में कहीं तिरंगा…
 08 August 2026
इंदौर: इस रक्षाबंधन पर 5 से 15 वर्ष के बच्चों द्वारा बच्चों और परिवारों के लिए एक अनोखा उत्सव आयोजित किया जा रहा है। राखी किड्स बाज़ार रविवार 09 अगस्त…
 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
Advt.